करीना कपूर से ऐश्वर्या राय बच्चन सहित इन फेमस सितारों की पहली ही फिल्म रही थी सुपरफ्लॉप!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक सितारे है जिन्होंने फिल्म जगत पर काफी समय तक अपना जलवा दिखाया है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ऐसे नाम हैं जिन्होंने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। हालांकि हिट होने से पहले इन एक्टर्स ने कई फ्लॉप फिल्मों का मुंह देखा। उन्हीं की तरह आज के कुछ बड़े एक्टर्स भी ऐसे हैं जिनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप रही थी। बावजूद उसके उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से सुपरस्टार एक्टर्स की लिस्ट में जगह बनाई। आईये जानते है इन सितारों के बारे में!

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म और प्यार हो गया से अपना डेब्यू किया था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। लेकिन आगे चलकर ऐश्वर्या बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस बनीं।

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया है। हालांकि उनकी भी पहली फिल्म रिफ्यूजी फ्लॉप थी।

अभिषेक बच्चन

रिफ्यूजी में अभिषेक बच्चन ने भी करीना के साथ ही डेब्यू किया था। फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिषेक आगे चलकर बॉलीवुड का बड़ा नाम बने।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने बूम जैसी बेहद फ्लॉप फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज कैटरीना किस मुकाम पर हैं वह बताने की जरूरत नहीं है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फ्लॉप फिल्म सांवरिया से अपना डेब्यू किया जो की फ्लॉप थी। लेकिन रणबीर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं।

सोनम कपूर

रणबीर की ही तरह सोनम कपूर ने भी फ्लॉप फिल्म सांवरिया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सोनम भी आज बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

राजकुमार राव

राजकुमार राव आज के बेहद टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार हैं। हालांकि उन्होंने भी साल 2010 में आई फ्लॉप फिल्म लव सेक्स और धोखा से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *