अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेगे अली फजल और रिचा चड्डा, समंदर किनारे होगा शादी का रिसेप्शन!

दोस्तों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अली फजल और रिचा चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिचा चड्ढा और अली फज़ल बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अपने- अपने परिवार से इस बारे में बात कर ली है। इसके बाद अब इनकी शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। ये कपल अप्रैल महीने के मिड में शादी रचाएंगे। सूत्रों के अनुसार रिचा चड्ढा और अली फजल 15 अप्रैल को शादी कर सकते है।

खबरे है की अली और रिचा अपने इस खूबसूरत लम्हें को यादगार बनाना चाहते हैं इसलिए दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी सेलिब्रेशन की एक खास तैयारी है। जी हां, शादी के बाद ये कपल 21 अप्रैल को मुंबई में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन करना वाला है। इस सेलिब्रेशन की सबसे खास बात इसकी लोकेशन है। खबरों के मुताबिक ये सेलिब्रेशन मुंबई में समंदर किनारे किया जाएगा।

हाल ही में अभिनेता अली फजल ने रिचा चड्ढा को मालदीव की खूबसूरत वादियों में शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं रिचा ने भी बिना देरी लगाए शादी के लिए हामी भर दी थी। हाल ही में खबरें आई थीं। अली फजल और रिचा चढ्ढा फिल्म ‘फुकरे’ में एक नजर आए थे। दोनों की साल 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ की शूटिंग के दौरान दोस्ती हुई थी। जिसके बाद 2015 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 2017 में इन दोनों को दुनिया जमाने के सामने अपने रिलेशनशिप को काबुल किया था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *