62 की उम्र में भी 26 के नौजवान को मात देते हैं अनिल कपूर, तेज़ी से वायरल हो रहा फिटनेस वीडियो!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत कई सितारे है जो अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखते है उन्ही में से के एक है पोपुलर अभिनेता अनिल कपूर जो आज भी बहुत फिट नजर आते है। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मैदान में दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा है- ये सब तुम्हारे प्यार और दुआओं का कमाल है कि मैं इस उम्र में भी इतना तेज दौड़ पा रहा हूं और यही वजह है कि मैं हर दिन फिट और हेल्दी रहता हूं। हैप्पी करवा चौथ, सुनीता कपूर।

सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल  हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि अनिल कपूर 62 साल की उम्र में भी इतने फिट है कि वो किसी 26 साल के नौजवान तक को मात दे सकते हैं। इस विडियो में अनिल कपूर 20 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर ली है। ये वीडयो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बता दे की अनिल कपूर की फिटनेस में उनके डेली रुटीन का बहुत बड़ा हाथ है। अनिल कपूर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वे उम्र संबंधी कॉमन बीमारियों से मुक्त हैं। अनिल कपूर की डाइट की बात करें तो वे दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स शामिल होते हैं।


साथ ही अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं। हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंग करना भी शामिल है। सुबह उठकर या तो वे साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योग प्रैक्टिस को भी उन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।

एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर डिसिप्लिन डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी। बता दें कि अपनी शानदार फिटनेस को लेकर अनिल हमेशा चर्चा में रहते हैं और उनके बारे में कहा जाता है कि वो कभी बुड्ढे नहीं दिखते हैं। यहां तक कि खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी उनकी फिटनेस के बहुत कायल हैं।


About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *