अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले- उनके पास्ट की रिस्पेक्ट करता हूं!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत निजी रखा है।


बता दे की अभिनेता अर्जुन और मलाइका दोनों अपने रिलेशन को लेकर तो स्पष्ट हैं पर मीडिया में इस बारे में कम ही बात करते हैं। अब अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की है। अर्जुन ने दोनों के बीच उम्र के अंतर पर भी अपना पक्ष रखा। यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। वहां एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।‘

बता अभिनेता अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक बाउंड्री रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा तय करती होगी।‘  बता दें कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बता दे की अभिनेता अर्जुन कपूर पिछली बार परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आए थे। अब वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म ‘भूत पुलिस’ और मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली ‘एक विलन 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी नजर आएंगे और यह 11 फरवरी 2022 में रिलीज होगी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *