‘रंग बरसे से लेकर होली खेले रघुवीरा सहित बॉलीवुड के ये 10 सुपरहिट गाने होली के मौके पर होते है बेहद खास!

दोस्तों आज से होली का त्योहार शुरू हो चूका है। कल सुबह सभी लोगो एक दूसरे को रंग लगा कर होली के त्यौहार को मनाएंगे। बॉलीवुड कलाकार और फिल्में भी होली के त्योहार काफी खास रहा हैं। ऐसे कई कलाकार हैं जो होली को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। वहीं बॉलीवुड की फिल्मों में भी इस त्योहार को मनाते दिखाया गया है। ऐसे में आज हम आपको होली पर बने बॉलीवुड के शानदार गानों के बारे में बता रहे है जो इस दिन लोगो को काफी पसंद आएंगे हैं।
 बलम पिचकारी

ये सुपरहिट गाना अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को विशाल ददलानी और शलमली खोलगड़े ने गया है। ये गाना फिल्म ये जवानी है दीवानी का है। ये फिल्म साल 2013 में आई थी।
 रंग बरसे 

होली पर बना ये गाना काफी मशहूर है। ये गाना साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला का है। इस गानों पर अभिताभ बच्चन,रेेखा, संजीव कुमार और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी शानदार आवाज में गया है।
 डू यू फेवर लेट्स प्ले होली

इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म वक्त का है। ये फिल्म साल 2005 में आई थी। इस गानो में अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है।
 होली खेले रघुवीरा

होली पर बना के गाना आज भी लाखों लोगों को पसंद है। इस गाने को अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म बागबान का है। ये फिल्म साल 2003 में आई थी।  होली खेले रघुवीरा गाने में अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है।
 गो पागल

गो पागल गाना साल 2013 में आई फिल्म जॉली एल एल बी का है। इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर फिल्मया गया है। इस गाने को रफतार और निंडी कौर ने गाया है।
 होली के दिन

ये सुपरहिट गाना फिल्म शोले का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपने शानदार आवाज में गया है। इस गाने को अभिनेत्री हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। फिल्म शोले साल 1975 में आई थी।
 खेलेंगे हम होली
https://www.youtube.com/watch?v=lMU_Ypgag0A&feature=emb_logo
ये गाना अभिनेता राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म कटी पतंग का है। ये फिल्म साल 1971 में आई थी। इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर अपनी शानदार आवाज में गाया है।
 बद्रीनाथ की दुल्हनिया

ये साल 2017  में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का है। इस गाने को देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर, इक्का सिंह ने अपने शानदार आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है।
 
 अंग से अंग लगाना 

होली का ये शानदार गाना फिल्म डर का है। इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान, जूही चावला, सनी देओल और अनुपम खेर पर फिल्माया गया है। इस गाने को अलका याग्निक, विनोद राठौड़, सुदेश भोसले और देवकी पंडित ने गाया है। फिल्म डर साल 1993 में आई थी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *