दोस्तों पुरे देश में होली का त्यौहार बड़ी ही धमाधम के साथ मनाया गया है बॉलीवुड फिल्म जगत के सितारे भी होली के रंगो में रंगे नज़र आये साथ ही भोजपुरी फिल्मो की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा ने भी अपने पति संग जमकर होली के त्यौहार को मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दे की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोनालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोज में मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। दोनों एकदूसरे को रंग लगाते और खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने लिखा सभी को होली की बधाई। अपने चाहने वालों के साथ होली खेलने में काफी मजा आता है।
बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस 10 में इंट्री करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। 47 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा संस्कृत से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वह अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ थीं। मोनालिसा आए दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी सीरियल्स की दुनिया में धमाल मचाने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा इन दिनो टीवी सीरियल डायन में डायन का किरदान निभा रही हैं। इस शो को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …