टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने बाॅयफ्रेंड शार्दुल संग की शादी, सामने आयी दुल्हन के रूप में खूबसूरत तस्वीरें!

दोस्तों टीवी के विवादित शो बिग बॉस-12 की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड शार्दुल सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। नेहा ने पुणे में परिवार के करीबी लोग और दोस्तों की मजूदगी में शादी रचाई। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।



सामने आईं इन तस्वीरों में नेहा पिंक शेड के ट्रेडिशनल कपड़े, मराठी नोज रिंग, कुंदन ज्वैलरी, माथे पर बिंदी पहने खूबसूरत लग रही हैं। नेहा परफेक्ट मराठी दुल्हन लग रही हैं। वहीं उनके पति शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं। इसके अलावा नेहा की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फुल मराठी लुक और सिंहासन स्टाइल चेयर पर बैठीं किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।

शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई हुई। वहीं संगीत सेरेमनी में भी नेहा और शार्दुल ने मस्ती की। इन दोनों फंक्शन की तस्वीरें नेहा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। सभी फंक्शंस से पहले घर में ग्रहमुख पूजा हुई थी। नेहा के होने वाले पति शार्दुल एक महाराष्ट्र के पॉलिटिकल परिवार से वास्ता रखते हैं। जब नेहा ने अपनी सगाई की बात इंस्टाग्राम पर साझा की थी तो सभी हैरान रह गए थे।

नेहा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी फिल्मों मे काम कर चुकी हैं। नेहा ने कैप्टन हाउस से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। नेहा को असली पहचान  ‘May I Come in Madam’ से मिली थी। नेहा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो मराठी फिल्म ‘जून’ में सिद्धार्थ मेनन के साथ नजर आएंगी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *