अरबपति हैं सिंगर निक जोनास, खुद से बड़ी उम्र की लडकियों से रहा अफेयर, 10 साल बड़ी प्रियंका से की शादी!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और  अमेरिकी सिंगर, म्यूजिसियन और अभिनेता निक जोनास का आज बर्थडे हैं। आज वो 27 साल के हो गए हैं।  निक और प्रियंका ने दिसबंर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका निक की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादियों में एक रही। इस कपल्स के फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

बता दे की निक और प्रियंका एक दूसरे से प्यार का इज़हार अक्सर देखा गया है। हाल ही में निक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें निक कॉन्सर्ट के बीच में ब्रेक ले रहे हैं और अपनी वाइफ प्रियंका को ‘I Love You’ कह रहे हैं। निक अक्सर इंस्टाग्राम पर प्रियंका की तारीफ़ करते हुए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

सेलिब्रिटी नेट वर्थ वेबसाइट के अनुसार निक जोनास की कुल संपत्ति $ 25 मिलियन है। इस हिसाब से निक जोनास, जोनास ब्रदर्स में सबसे अमीर हैं। उन्होंने कई सोलो गाने भी गाए हैं, जो टॉप पर रहे हैं। निक जोनास ने हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक्टिंग भी की है। जुमांजी- वेलकम टू द जंगल और लेस मिजरेबल्स में म्यूजिसियन मारियस पोंटमेरी की भूमिका भी निभाई है। जोनास ने जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल में एलेक्स का रॉल किया है।

बता दें प्रियंका से शादी से पहले निक के अफेयर के काफी चर्चे रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे निक के शादी से पहले के कुछ अफेयर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। निक जोनास और माइली साइरस ने एक दूसरे को तब डेट किया जब ये डिज्नी स्टार थे। ये कपल अपने फैंस के बीच ‘Niley’ के रूप में पॉपुलर था, लेकिन दोनों के बीच ब्रेअकप तब हुआ, जब मिली को लियाम हेम्सवर्थ से प्यार हो गया। निक ने बाद में एक गाना ‘वेडिंग बेल्स’ गाया, जिसके लिरिक्स माइली के बारे में थे।

निक ने बीबीसी रेडियो पर सेलेना गोमेज़ के साथ डेटिंग की पुष्टि की। निक ने माइली साइरस के साथ ब्रेकअप के बाद थोड़े समय के लिए सेलेना गोमेज को डेट किया था।  निक और डेल्टा ने 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया। उस समय निक 18 साल के थे और डेल्टा 26 की थी। इसका मतलब है कि निक ने पहली बार अपने से बड़ी लड़की को डेट नहीं किया था।

दोनों ने जब मेट गाला पार्टी में एक साथ पोज़ दिया लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि इनके बीच कुछ सीरियस है, लेकिन जब उन्हें एक से ज्यादा बार साथ देखा गया और दोनों निक के चचेरे भाई की शादी में एक साथ पहुंचे तब दोनों सुर्ख़ियों में आ गए। इस सब के बाद आखिर में निक की मुलाकात प्रियंका से हुई और दोनों कुछ समय डेट किया और फिर शादी कर ली।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में सालों बाद कमबैक करने वाली हैं. सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित शरफ लीड रोल में हैं। मूवी का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।  ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *