मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा सहित फिल्म जगत की इन बहनो की जोड़ी भी रही है हिट और फ्लॉप!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में अपने आइटम सांग से लोगो को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोरा की बहन अमृता ने 2002 में ‘कितने दूर कितने पास’ फिल्म से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अमृता अरोरा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन मानती है।  कई फिल्मों के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। अमृता जिसके बाद शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मो से दुरी बना ली।

शादी के बाद अमृता अक्सर किसी न किसी पार्टी में अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट हो जाती हैं। जहां एक ओर मलाइका बॉलीवुड में 90 के दशक से जगह बनाए हुए हैं तो वहीं उनके मुकाबले अमृता का नाम फ्लॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अमृता का 31 जनवरी को जन्मदिन है। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी बड़ी बहन तो हिट हैं लेकिन छोटी बहन फ्लॉप हैं। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!
शमिता शेट्टी

अभिनय के अलावा अपने फिगर से पहचान रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी हैं। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुईं।
 रिंकी खन्ना

फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना को तो लोग पहचानते भी नहीं है। रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। फिलहाल रिंकी लाइमलाइट से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
तनीषा मुखर्जी 

तनुजा की बड़ी बेटी काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माइ नेम इज खान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों में काजोल ने साबित कर दिया अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। खास बात है कि जहां काजोल का नाम आज हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है तो वहीं उनकी छोटी बहन तनीषा (Tanisha) फ्लॉप रहीं। तनीषा ने कई फिल्में की लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं।
सिंपल कपाड़िया

अपने ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने पहली फिल्म ‘बॉबी’ से ही कमाल कर दिया था। उनका करियर बढ़िया रहा। यहां तक की अब भी वह फिल्में कर रही हैं। उनकी बहन सिंपल कपाड़िया ने ‘अनुरोध’ से करियर शुरु किया हालांकि सफलता नहीं मिली। सिंपल कपाड़िया का देहांत 10 नवंबर, 2009 को हो गया था।
नम्रता शिरोडकर

अपने ज़माने की जानी  मानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर का नाम भी शामिल है। शिल्पा नम्रता की बड़ी बहन हैं। इन दोनों ही बहनों ने सिनेमाजगत में हाथ आजमाया लेकिन नम्रता के मुकाबले शिल्पा हिट रहीं। नम्रता ने महज छह साल तक फिल्मों में काम किया जिसके बाद सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया। शिल्पा ने 21 साल तक बॉलीवुड में काम किया जिसके बाद टीवी का रुख किया। शिल्पा कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं जिसमें ‘एक मुट्टी आसमान’, ‘सिलसिला प्यार का’ और ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ शामिल है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *