मुंबई , लंदन-अमेरिका सहित कई देशो में है अनिल कपूर के आलीशान घर, फिल्मों से जोड़ी है करोड़ो की सम्पति!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर 65 साल के हो गए हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 65 साल है। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें ‘मिस्टर इंडिया, ‘परिंदा’, ‘नायक’, ‘विरासत’ और ‘तेजाब’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं।

अनिल कपूर का एक घर लंदन में भी है। लंदन के मेफेयर अपार्टमेंट में अनिल कपूर कईबार समय बिताते नजर आते हैं। अनिल ही नहीं बल्कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी यहां पर समय बिताते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को अपना ये घर बेहद पसंद है, ये घर उन्हें एक पुरानी दुनिया का हिस्सा लगता है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर दुबई में है। अनिल कपूर ने भी अपनी टीवी सीरिज 24 की शूटिंग के दौरान 2016 में दुबई में अपने लिए एक 2 BHK फ्लैट लिया था। अनिल का ये फ्लैट डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में है।

अनिल कपूर का एक घर कैलिफोर्निया में भी है। दरअसल अनिल के बेटे हर्षवर्धन जब कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अनिल ने बेटे के लिए कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। इस 3BHK अपार्टमेंट में बैकयार्ड में समुद्र तट है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत एक मिलियन डॉलर से अधिक है। अभिनेता अनिल कपूर अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। इस घर का लुक बेहद खूबसूरत और शानदार है। घर के लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। घर में सभी बच्चों के कमरे भी अपनी-अपनी पसंद के बने हुए हैं।

अनिल कपूर ने घर में अलग से ‘मूवी रूम’ भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर के जुहू वाले घर की कीमत 25 से 30 करोड़ के बीच है। अनिल कपूर अपने पास एक मर्सिडीज-बेंज-एस-क्लास भी रखते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर के गैरेज में एक लेम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर भी पार्क है। आपको जानकर हौरानी होगी कि जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो कुछ सालों तक गैरेज में रहते थे।अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। 1983 में फिल्म ‘वो सात दिन’ के जरिए उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *