जॉन अब्राहम ने बिपाशा से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़, NRI संग गुपचुप तरीके से की थी शादी!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के ‘हैंडसम हंक’ एक्शन हीरो अभिनेता जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को 47वां जन्मदिन मनाएंगे। जॉन के पिता मलायाली और मां गुजराती थीं। जॉन का जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। अपनी शुरूआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की, उनके क्लासमेट ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा रहे है। जिसके बाद जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री हाली की और एमबीए भी किया।

पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने अपना करियर ‘मॉडलिंग’ के तौर पर शुरू किया। धीरे धीरे फिल्मो की तरह कदम बढ़ाये, जॉन को महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म’ ऑफर हुई। इस फिल्म ने उनका करियर बना दिया। फिल्म में उनके साथ बिपाशा बासु नजर आई थीं। ये फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद साल 2004 में जॉन ने यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ में विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया और ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। जॉन अब्राहम अपने लव रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के अफेयर के बारे में हर कोई जानता है।

आपको बता दे की दोनों सितारों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान बिपाशा बसु और जॉन अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर ही पार्टियां होस्ट करते थे।

बता दे की महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म ‘जिस्म’ से बिपाशा और जॉन के बीच नजदीकियां और बढ़ीं। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

मीडिया में खबरें आने के बाद पहले तो लगा कि ये महज अफवाह है लेकिन जॉन के एक ट्वीट ने सब साफ कर दिया। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है।जॉन अब्राहम ने लिखा- ‘आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम’।

बता दे की जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी और बिपाशा को इसका पता तक नहीं चला था। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा भी हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए। मैंने सिर्फ उसे टाइम दिया और एक दिन सब खत्म हो गया।’ जहां जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली तो वहीं बाद में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर घर बसा लिया है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *