कल्कि ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट, एक ने की थी गुपचुप तरीके से शादी!

दोस्तों अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि कोचलिन ने फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई है। बता दे की कल्कि 10 जनवरी को अपना 35 जन्मदिन मना रही है। कल्कि ने 11 साल पहले ‘देव डी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद कल्कि ने कई किरदार निभाए जिसमें उनके अभिनय की सराहना हुई। इसमें ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘द गर्ल इन येलो बूट्स’, ‘मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’ के अलावा वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 2’  भी नज़र आ चुकी है।

बता दे की अभिनेत्री कल्कि इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट गाइ हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने ब्वॉयफ्रेंड से अभी तक शादी नहीं की है।  वे बिना शादी किये ही प्रेग्नेंट हुईं है और जल्द ही माँ बनने वाली है। बता दे की कल्कि  पहली अभिनेत्री नहीं है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई है इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी है, ऐसे आज आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है।
एमी जैक्सन और जॉर्ज पानायिटू

बॉलीवुड की कई फिल्मो में नज़र आ चुकी अभिनेत्री एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू के साथ लिव इन में रह रही हैं। बता दे की कुछ समय पहले एमी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
अर्जुन रामपाल और गेब्रिएला डेमेट्रिड्स

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। गैब्रिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
लीजा हेडन और डिनो लालवानी

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री लीजा हेडन ने शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली। साल 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम जैक है। लीजा फिर से प्रेग्नेंट हैं और लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने खास दोस्त अंगद बेदी के साथ जल्द बाज़ी में शादी की थी क्योकि नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी

बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी ने साल 2010 में दोनों ने शादी की और छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। । शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अफेयर में रहते हुए ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि कोंकणा और रणवीर शौरी साल 2015 में अलग हो चुके है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *