एक समय किसिंग सीन को लेकर विवादों में रही थी ये अभिनेत्री, आज है 2 साल की बेटी की सिंगल मदर!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ से घर घर में फेमस होने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। साक्षी 12 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऐसे में आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास पहलुओं के बारे में बता रहे हैं।

47 साल साक्षी की होने जा रहीं साक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। राजस्थान में जन्मीं साक्षी के पिता राजेश सिंह तंवर एक सीबीआई ऑफिसर थे।  साक्षी ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम ‘अलबेला सुर मेला’ से 1988 में अपने करियर की शुरुअात की थी। इसके बाद वो साल 2011 में एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में भी काम किया।

साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ भी की थी। साक्षी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘मोहल्ला असी’ में भी काम किया था। साक्षी अब टीवी पर कम नजर आती हैं। साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी एक बेटी है। साक्षी ने 45 की उम्र में 9 महीने की बेटी को गोद लिया था। उनकी बेटी का नाम दित्या है।

साक्षी उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने एक्टर ‘राम कपूर’ के साथ एक लंबा किस सीन दिया था। ये सीन सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में एकता कपूर ने फिल्माया था। यह सीन तेजी से वायरल हो गया था, जिसके लिए साक्षी की काफी आलोचना भी हुई थी। बाद में एकता ने इस किस सीन को फिल्माने के लिए माफी मांगी थी। एकता का कहना था कि राम और साक्षी के बीच किसिंग सीन फिल्माना उनकी गलती थी। बता दे की हाल ही में साक्षी राम कपूर के साथ एक फिर वेब सीरीज़ में नज़र आयी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *