फ़िल्मी दुनिया से दूर रहती है फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वाइफ, दिखने में बेहद खूबसूरत!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के एक्शन और कॉमेडी फिल्मो के जाने माने डायरेक्टर और निर्माता रोहित शेट्टी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। बता दे की रोहित जल्द ही अपनी अलगी एक्शन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लेकर आने वाले है। इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह और जानी मानी अभिनेत्री कैटरिना कैफ भी नज़र आने वाली है।

आपको बता दे की रोहित शेट्टी कल 14 मार्च को अपना 47वां जन्मदिन मानाने वाले है। ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘गोलमाल सीरीज’ जैसी हिट फिल्में बना चुके रोहित शेट्टी को ये मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है, वे अपने दम पर आज बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर के रूप में समाने आये हैं। रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी । बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था।

जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था। 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे। एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, ‘मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी। घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ दिया और काम करना शुरू कर दिया।’ रोहित ने बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में प्रेस तक किया है।

बता दे की साल 2003 में रोहित ने अपनी फिल्म को डायरेक्ट किया, उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘जमीन’ बनाई। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस दौरान लोगों ने रोहित शेट्टी का फोन उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद साल 2006 में रोहित शेट्टी ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म ‘गोलमाल’ बनाई। इसके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित की गोलमाल की सीरीज हिट रहीं। इसके बाद रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाई जो की सुपरहिट साबित हुई थी। रोहित की इस फिल्म को काफी सराहा गया।

बता दे की इसके साथ ही फिर अजय देवगन के साथ रोहित ने सिंघम बनाई जो की सुपरहिट साबित हुई साथ ही उसका सिक्विल भी बनाया जो हिट रही थी। आज रोहित शेट्टी लगातार हिट फिल्में देकर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर्स में से एक हैं। एक फिल्म बनाने के लिए रोहित करीब 30 करोड़ रुपए लेते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा है।


आपको बता दे की रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे । वहीं उनकी मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी हैं। इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं। साल 2005 में रोहित ने माया नाम की एक लड़की से शादी कर ली। माया एक बैंकर हैं और लाइम लाइट से दूर रहती हैं। माया और रोहित का एक बेटा ईशान रोहित शेट्टी भी है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *