दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में अन्ना के नाम से फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी एक समय बॉलीवुड के सुपरस्टार थे पर आजकल ये बॉलीवुड से दूर है। सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। पहली नजर का प्यार बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी को भी माना से हो गया था। सुनील शेट्टी ने फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले ही माना को दिल हार बैठे थे।
अपने समय के कामयाब एक्शन स्टार अब एक बिसनेस टाइकून बन चुके है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी को 28 साल हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच रिश्ता आज भी ऐसा है जैसे मानों हाल ही में यह दोनों कपल शादी के रिश्ते में बंधा हो। माना शेट्टी का जन्म 22 अगस्त 1965 को हुआ था। आईये उनके जन्मदिन के मौके पर आपको सुनील और माना की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
बता दे की सुनील शेट्टी और माना की लव स्टोरी की शुरुआत पेस्ट्री की दुकान से शुरू हुई थी, पेस्ट्री की यह दुकान मुंबई में नेपियन सी रोड पर है जहां पर सुनील अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया करते थे। उस वक्त सुनील लंबे बाल रखते थे। दुकान में माना से हुई पहली मुलाकात में ही सुनील उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। माना को पहली बार देखने के बाद सुनील उनके प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने सबसे पहले माना की बहन से बात की।
सुनील और माना की मुलाकात माना की बहन ने कराई। माना से इस तरह से सुनील की कई मुलाकात होने लगी। सुनील को इस बात का अहसास हो गया था कि माना ही वह है जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सकते हैं। माना और सुनील शेट्टी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसी वजह से दोनों को शादी के लिए 9 साल के लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ा।
बता दे की माना का पूरा नाम मोनिषा कादरी है। वह पंजाबी और मुस्लिम दोनों ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जबकि सुनील कर्नाटका के बंत समुदाय से ताल्कुल रखते हैं। ऐसे में माना और सुनील के परिवार वालों को लगा कि इन दोनों की शादी में अलग अलग धर्म का होना दिक्कतें खड़ी कर सकता है। बता दे की दोनों के दो बच्चे है, जो की फिल्मो में काम कर रहे है।
Check Also
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …