इस अभिनेत्री की खूबसूरती का दीवाना हो गया था अडरवर्ल्ड डॉन, फिल्मो में दे चुकी है बेहद बोल्ड सीन!

दोस्तों बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने समय में लोगों को खूब दीवाना बनाया था। 30 जुलाई को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। कहा जाता है कि मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे। मंदाकिनी फिल्मों में अपने काम से ज्यादा मोस्टवांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही।

बता दे की अभीनेत्री मंदाकिनी का फिल्मी करियर छोटा ही रहा और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनकी अदाओं ने दर्शकों पर ऐसा जादू किया कि आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाते। यूं तो मंदाकिनी ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ में निभाया गया गंगा का किरदार ही लोगों की जुबां पर रह गया। 80-90 के दशक में अपनी बोल्डनेस का जलवा दिखाने वाली मंदाकिनी का नाम कभी भी सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार नहीं हो पाया।


 

मंदाकिनी ने साल 1985 में फिल्म ‘मेरा साथी’ से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था। उस वक्त मंदाकिनी 22 साल की थी। राज कपूर ने ही ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कास्ट करने से पहले यैस्मिन से बदलकर मंदाकिनी नाम कर दिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है।

मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में ‘आग और शोला’, ‘अपने अपने’, ‘प्यार करके देखो’, ‘हवालात’, ‘नया कानून’, ‘दुश्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। मंदाकिनी आखिरी बार साल 1996 में फिल्म ‘जोरदार’ में नजर आई थीं। साल 1994 में दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें तहलका मचा दिया था। मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।

मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। हालांकि मंदाकिनी ने हमेशा दाऊद संग रिश्ते से इनकार ही किया। मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों से किनारा कर लिया। मंदाकिनी ने साल 1990 में पूर्व बुद्धिस्ट मोंक डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की है। मंदाकिनी के दो बच्चें हैं। बेटे का नाम राबिल है और बेटी का इनाया ठाकुर है। खबरों की मानें तो मंदाकिनी इस समय दलाई लामा की फॉलोअर बन चुकी हैं और तिब्बत में योग सिखाने के लिए क्लासेस चलाती हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *