छोटी उम्र की लड़कियों से इश्क़ लड़ा रहे हैं सितारे, नंबर 1 है गर्लफ्रेंड से 37 साल बड़ा!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत मे ऐसे कई सितारे हैं,जो शादीशुदा होते हुए होते हुए भी किसी और के साथ अफेयर रख चुके है।बहुत पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में सब जायज है। इस कहावत को चरितार्थ करते हैं बॉलीवुड के ये सितारे। इन्होंने अपने से आधी से भी कम उम्र की लड़कियों से शादी की है। आइये आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं, जो बुढ़ापे मे इन जवान हसीनाओं से इश्क लड़ा रहे हैं।
अनूप जलोटा- जसलीन मथारू

जाने माने भजन गायक अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ लव अफेयर को लेकर बिग बॉस 12 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लोग हैरान रह गए थे जब उन्हें पता चला कि 28 साल की जसलीन 65 साल के अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं। लोगों ने दोनों का खूब मजाक भी बनाया था क्योंकि जसलीन अनूप से उम्र में 37 साल छोटी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पिछले साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन बाद में खबरे आई थी की दोनों का ये रिश्ता शो में आने के कारण बनाया गया था।
मिलिंद सोमन-अंकिता कुंअर

बॉलीवुड अभिनेता और सुपरमॉडल  मिलिंद सोमन उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने 26 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी। मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। बता दे अब जहां मिलिंद की उम्र 53 साल हो चुकी है वहीं अंकिता की उम्र अभी 27 साल है। दोनों की उम्र मे 26 साल का अंतर है। हाल ही में मिलिंद और अंकिता ने टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने और अंकिता के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। मिलिंद ने कहा कि ये 26 साल का जेनरेशन गैप ही था, जिसने उन्हें अंकिता के और करीब ला दिया।
अनुराग कश्यप- शुभ्रा शेट्टी

बॉलीवुड फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा मे रहते हैं। अनुराग अब तक दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी साल 2003 आरती बजाज से हुई थी, और फिर साल 2009 मे यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2011 मे इन्होने बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की थी, इनकी यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और फिर साल 2015 में अलग हो चुके हैं। फिलहाल इन दिनों अनुराग खुद से 22 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। जिसको लेकर वे कई समय से चर्चाओ में रहे थे।
 कबीर बेदी- परवीन दोसांज

अपने ज़माने के जाने माने अभिनेता कबीर बेदी ने अपने करियर मे कई फिल्मों मे काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अधिकतर विलेन का किरदार निभाया है।  बता दें कबीर बेदी की पत्नी का नाम परवीन दोसांज है। परवीन और कबीर बेदी की उम्र काफी अंतर है। 73 साल के कबीर बेदी ने 45 साल की परवीन से साल 2016 में चौथी शादी की थी। दोनों की उम्र में 29 साल का अंतर है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *