ऐश्वर्या रॉय, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी सहित इन अभिनेत्रियों ने पहने इतने महंगे मंगलसूत्र, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश!

दोस्तों बॉलीवुड की अभिनेत्रियां की ये अदाकाराएं इतने महंगे-महंगे कपड़े या फिर गहने पहनती हैं जिनकी कीमत आम आदमी को पूरी तरह से हैरान कर देती है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधती है तो उनके गहने से लेकर लहंगे तक हर चीज बहुत ही महंगी होती है। लेकिन फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं।


जिन्होने अपनी शादी के मौके पर महंगे-महंगे सिर्फ महंगे कपड़े या गहने नहीं पहने बल्कि अपनी शादी में उन्होने इतने महंगे मंगलसूत्र पहने जिनकी कीमत निश्चित रूप से आप सबके  होश उड़ देगी। एक सुहागन की जिंदगी में मंगलसूत्र एक ऐसी चीज है जो सबसे अधिक मायने रखती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने सबसे महंगे मंगलसूत्र पहने।

दीपिका पादुकोण

अनुष्का और विराट की तरह ही दीपिका और रणवीर सिंह की शादी भी खूब चर्चा में रही। हर जगह दीपिका के लुक की तारीफ हुई। इन दोनों ने इटली में शादी रचाई। इनकी शादी में बॉलीवुड से बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को जो मंगलसूत्र पहनाया था वो सॉलिटेयर के साथ एक शानदार डिजाइन में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए थी।

करिश्मा कपूर

बता दे की करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी भले ही टूट चुकी हो, लेकिन बता दें कि करिश्मा ने बहुत ही धूमधाम और शाही अंदाज में संजय कपूर से शादी रचाई थी। बिजनेसमैन संजय कपूर ने करिश्मा को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मुंडे निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। इनकी शादी उदयपुर में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दौरान इतनी अधिक खूबसूरत लग रही थीं जिसकी चर्चा हर जगह हो रही थी। प्रियंका चोपड़ा के गहनों से लेकर पोशाक तक हर चीज की कीमत लाखों में थी। शादी के दौरान निक ने प्रियंका को जो मंगल सूत्र पहनाया था उसकी कीमत 21 लाख रूपए थी।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी डॉ नेने से बहुत ही धूमधाम से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी ने जो अपनी शादी में मंगलसूत्र पहना था उसकी कीमत आठ लाख के करीब थी।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने मुंबई में ही शादी की। 8 मई 2018 में उन्होने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचाई। सोनम अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनका ये लहंगा लगभग 90 लाख का था। लेकिन शादी में आनंद आहूजा ने उन्हें जो मंगलसूतत्र पहनाया था उसकी कीमत सिर्फ 50 हजार रुपए थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से इटली में शादी रचाई। इन दोनों की शादी में इनके करीबी लोग ही शामिल हुए। लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था। अनुष्का को विराट ने जो मंगलसूत्र पहनाया उसमें स्लीक लेकिन बड़ा पैंडंट था जो डायमंड स्टड था। उसकी कीमत करीबन 52 लाख बताई जाती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी मे न सिर्फ करोड़ों के गहने पहने थे, बल्कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को थ्रीपीस का डायमंड लगा हुआ मंगलसूत्र पहनाया था। उस मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपे थी।

 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो फैशन हो या रहन सहन किसी भी मायने में किसी से पीछे नहीं हैं। अपनी शादी के दिन भी लाल रंग के लहंगे में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शिल्पा शेट्टी ने 22 नंवबर 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। बट्टा दें कि अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी ने जो मंगलसूत्र पहना था, उसकी कीमत 30 लाख रुपए के आसपास थी। वैसे राज कुंद्रा अक्सर शिल्पा शेट्टी को महंगे तोहफे देते हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *