दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के सेलेब्स एक लग्ज़री लाइफ जीते हैं। कपड़ों से लेकर खाने पीने तक उनका पूरा रहन-सहन सब कुछ काफी स्टाइलिश रहता है। इतने स्टाइलिश होने के बाद भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो सेकंड हैंड यानि इस्तेमाल की हुई कार रखते हैं। Big Boy Toyz। जो लग्ज़री गाड़ियों के सेंकड हैंड व यूज़ मॉडल सेल करती हैं।
इनकी लिस्ट में फरारी, लैम्बोर्गिनी, ऑडी, मर्सिडीज़, वॉल्वो, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्ज़री और महंगी कारें शामिल हैं। वहीं इस बाजार के खरीदारों में आम लोगों के अलावा कई अमीरो लोगों का भी नाम है। इन अमीर लोगों में कुछ सेलिब्रिटी भी है, बॉलीवुड स्टार्स के बारे में ये सच जानकर वाकई हम भी हैरान है। इसलिए सोचा कि आपसे भी ये न्यूज़ शेयर की जाए। आईये आपको बताते है उन बॉलीवुड सेलेब्स बारे में जो रखते हैं इस्तेमाल की जा चुकीं पुरानी कारें।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास कई लग्ज़री कार मौजूद हैं। जिनमें बेंटले और लेम्बोर्गिनी शामिल हैं। वहीं कुछ टाइम पहले शिल्पा ने लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन की रेंज रोवर भी खरीदी थी, जो सेकेंड हैंड कार है। काफी स्पेशियस ये कार कई अच्छे फीचर्स के साथ आती है। अगर इस कार को फर्स्ट हैंड खरीदा जाता है तो इसकी कीमत 1.8 करोड़ रूपए हैं। लेकिन शिल्पा ने इसे सेकंड हैंड कार को खरीदा जो काफी कम कीमत में मिल गई।
बादशाह
बादशाह कमाल के रैपर हैं। पहले केवल म्यूज़िक एल्बम तक सीमित बादशाह आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी फेमस रैपर बन चुके हैं। हर गाने में बादशाह का किया रैप सुनने को मिल ही जाता है। बादशाह भी लग्ज़री कपड़ों, जूतों और कारों के शौकीन हैं लिहाज़ा बादशाह के पास रोल्स रॉयस व्रेथ(Rolls Royce wraith) है। बादशाह अपनी इस कार में कई बार नज़र आते हैं। यूं तो इस रोल्स रॉयस(Rolls Royce) की कीमत 6.4 करोड़ से ज्यादा है। लेकिन बादशाह ने ये Used Car खरीदी है। जो इन्हे कम कीमत में पड़ी है।
हनी सिंह
हनी सिंह Audi R8 के मालिक हैं। शाइनी ब्लैक कलर की इनकी कार बेहद ही शानदार है। हनी सिंह के पास लग्ज़री कारों की कोई कमी नहीं है। लेकिन Audi R8 को हनी सिंह ने बिग बॉय टॉयज़ से खरीदा था। हनी सिंह दूसरी कारों के मुकाबले इस कार को कम ही यूज़ करते हैं। Audi R8 के अलावा हनी सिंह के पास Jaguar XF भी है। हनी सिंह के पास Audi R8 का पुराना मॉडल है। वहीं इसके नए मॉडल की कीमत 2 करोड़ रूपए है। तो हनी सिंह उन बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जो सेंकड हैंड कार इस्तेमाल करते हैं।
हार्ड कौर
भारत की पहली महिला रैपर का दर्जा भी मिल चुका हार्ड कौर गानों के साथ ही लग्ज़री कारों का भी शौक रखती हैं। खबरों की माने तो फिलहाल इनके पास Ferrari 458 Italia कार है लेकिन सेकंड हैंड। जो उन्होने बिग बॉय टॉयज़ से खरीदी थी। लाल रंग की ये स्पोर्ट्स कार कई नए फीचर्स के साथ आती है। ह 4.5 लीटर वी8 इंजन द्वारा संचालित ये कार अधिकतम 562 बीएचपी का टॉर्क जनरेट करती है।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …