प्रियंका, दीपिका सहित ये 9 हसीनाएं पहली बार रखेंगी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत!

0
3898
- Advertisement -

दोस्तों फिल्म जगत के सितारे सभी त्योहारों को बड़े ही धूम धाम से मनाते है। 17 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। जो की भारतीय महिलाओं के लिए बेहद खास दिन माना जाता है। इस व्रत पर महिलाये अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। फिल्म जगत में भी करवा चौथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बता दे की फिल्म जगत की कई हस्तिया है जिनका ये शादी के बाद पहला करवा चौथ व्रत होने वाला है। इस लिए आज आपको ऐसी ही फिल्म जगत की अभिनेत्रियो के बारे में बता रहे है जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में!
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी और खुबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पोपुलर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर को कोंकणी परंपरा से और उसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रिति रिवाज से शादी के बंधन में बंधी थी। इस बार दीपिका और रणवीर सिंह का ये शादी के बाद पहला करवा चौथ का त्यौहार होगा जिस पर रणवीर की लम्बी उम्र के लिए दीपिका करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर को क्रिश्चन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। दीपिका और रणवीर सिंह की तरह ही निक और प्रियंका का भी शादी के बाद ये पहला करवा चौथ का त्यौहार होगा। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि देसी गर्ल करवा चौथ की परंपरा को भी निभाती है या नहीं।
गिन्नी चतरथ

एक्टर और काॅमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले साल 12 दिसंबर को गिन्नी संग जालंधर में शादी रचाई थी। इस साल गिन्नी भी कपिल के लिए व्रत रखेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि गिन्नी इस समय प्रेग्नेंट हैं। वह दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी। अब देखना ये है कि गिन्नी प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखेंगी या नहीं।
पूजा बत्रा

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री पूजा बत्रा ने इसी साल जुलाई में फिल्म अभिनेता नवाब शाह से सीक्रेट मैरिज की थी। ऐसे में पूजा का भी ये पहला करवा चौथ व्रत होगा। अब ये देखना होगा की पूजा नवाब के लिए व्रत रखती है या नही।
नुसरत जहान

तृणमूल सांसद और एक्ट्रेस नुसरत ने इसी साल 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ टर्की के बोडरम स‍िटी में शादी की। नुसरत ने हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस खुबसूरत जोड़ी का भी ये पहला करवा चौथ त्यौहार होगा।
श्लोका मेहता

देश के जाने माने बिज़नस मैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने इसी साल मार्च में श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी, इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं। शादी की तस्वीरें भी सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। श्लोका का भी शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है।
रिप्सी भाटिया

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने अप्रैल में डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी की थी। शरद की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं रिप्सी का भी शादी के बाद पहला करवाचौथ रखेंगी अब देखना है कि रिप्सी का करवाचौथ का व्रत कितना स्पेशल होता है।
ईशा अंबानी

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते साल 12 दिसंबर को आनंद पीरामिल से शादी रचाई थी। शादी के बाद ईशा की भी यह पहला करवा चौथ है। अब ये देखना होगा की ये कैसे इस त्यौहार को मनाते है।
राखी सावंत

बॉलीवुड फिल्म जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं।  राखी ने अपनी शादी की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की लेकिन अब तक उनके पति की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई। बीते दिनों ही रितेश ने भी एक इंटरव्यू के जरिए बताया कि वह अपनी गोपनीयता बनाए रखना चाहते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी करवा चौथ का व्रत रखती हैं या नहीं।

- Advertisement -