दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन आज भी लोगो के दिल में उनकी याद बसी हुई है। श्रीदेवी के बाद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर करोड़ों दिलों पर राज कर रही है। बहुत ही कम समय में वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो चुकी है।
साथ ही उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी है और सोशल मीडिया पर हमेशा इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी मां के निधन के बाद छोटी बहन को ही अपना सब कुछ मानती है हमेशा उकसा ख्याल रखती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बीच गजब की बॉन्डिंग है। आए दिन दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कैमरे में कैद किए जाते हैं। कभी रेस्टोरेंट पर तो कभी शॉपिंग करते हुए एक साथ नज़र आती है। खुशी कपूर कुछ दिनों पहले पढ़ाई के लिए गई थी तो सोशल मीडिया के जरिए जाह्नवी ने अपनी बहन खुशी को मिस किया था।
एक बार फिर से वह मुंबई वापस आएगी है तो बीती रात इन दोनों को होटल पर कैमरे में कैद किया गया। लुक की बात करें तो इतनी ठंडी में जाह्नवी शॉर्ट में नजर आ रही है तो वही खुशी कपूर भी खूबसूरत अवतार में नजर आई। श्रीदेवी की दोनों बेटियां बचपन से ही एक दूसरे के काफी करीब है और दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना काफी पसंद करती है। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद जानवी कपूर और खुशी कपूर की बॉन्डिंग और भी ज्यादा मजबूत हुई।
जाह्नवी की तरह खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती है, क्योंकि ज्यादातर स्टार डॉटर्स एक्टिंग की दुनिया में ही अपना करियर बनाने की चाह रखती है। जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं साथ ही वे फिल्म रूही अफज़ा और फिल्म तख़्त में भी नज़र आने वाली है
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …