बाॅयफ्रेंड टाइगर श्राॅफ के साथ दिशा पाटनी ने मनाया अपना बर्थडे, सामने आई बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज!

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 14 जून को अपना  29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर दिशा के चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। वहीं दिशा ने अपने स्पेशल डे को बाॅयफ्रेंड टाइगर श्राॅफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मनाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।


बता दे की पार्टी में बर्थडे गर्ल व्हाइट टाॅप और ब्लू डेनिम जींस में दिखीं। इस दौरान दिशा काफी खुश नजर आईं। टाइगर और कृष्णा संग दिशा ने काफी धमाल मचाया। दिशा का बर्थडे के भी बेहद प्यारा था। दिशा पाटनी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने खास पोस्ट शेयर करके उन्हें विश किया है। टाइगर ने दिशा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे विलेन।

बता दें कि दिशा और टाइगर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाने के लिए साथ जाते हैं। टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों साथ में भी काम कर चुके हैं। दिशा और टाइगर ने सबसे पहले म्यूजिक वीडियो बेफिक्रे में काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म बागी 2 में साथ में नजर आए थे। दिशा अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरें देख दिल हार जाते हैं। वो अपने बोल्ड आउटफिट और तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियां बटोरतीं हैं।

आपको बता दे की अभिनेत्री दिशा ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की। इसी साल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक नीरज पांडे की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिला। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी, इसमें वो उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में थीं।दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म राधे में सलमान खान के साथ नजर आए थीं। अब वह जल्द ही जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ  फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *