विदेशों में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं बॉलीवुड के ये फेमस सितारे!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक फिल्म स्टार्स है जो आज करोडो की सम्पति मालिक है। मंहगी कारे, कपडे सहित अनपे आलीशान घरो के लिए भी फिल्म जगत के सितारे चर्चाओं में रहते है लेकिन फिल्म जगत में ऐसे कई सितारे है जिनके देश के साथ साथ विदेश में शानदार घरो के मालिक है। भारत के बाहर यानी विदेशों में भी अपना आलीशान घर है। ऐसे में आज आपको उन सितारों के बारे में बता रहे है जिनके पास विदेशो में भी घर है, आईये जानते है इन सितारों के बारे में!
शाहरुख खान

बॉलीवुड फिल्म जगत के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान के पास मुंबई के साथ साथ दुबई में भी एक आलीशान विला है। इस घर में 6 बेडरूम है। ये विला दुबई के पॉश इलाके पाम जुमेरह पर स्थित है। इस विला में पूल और बीच दोनों हैं। इसके अलावा सेंट्रल लंदन के पॉश इलाके पार्क लेन में भी शाहरुख खान का एक अपॉर्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 20 मिलियन पाउंड है।
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कई दशकों से बॉलीवुड फिल्म जगत पर राज़ कर रहे है, बता दे की बिग बी 8 आलीशान घरों के मालिक हैं। जिसमें से 5 मुंबई में हैं और एक-एक इलाहाबाद, गुड़गांव और पैरिस में है। पैरिस में स्थित उनके लग्जरियस घर की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।
ऐश्वर्या और अभिषेक

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी ऐश्वर्या ने पति अभिषेक के पास दुबई में एक विला खरीदा है, जिसका कीमत करीब 54 करोड़ रुपए है। दुबई की पॉश प्रॉपर्टी जुमेराह गोल्फ एस्टेट में है ये विला। Sanctuary Falls इलाके में स्थित ये विला रिजॉर्ट होम स्टाइल में बना है। विला के आउट साइड एरिया में स्विमिंग पूल है। विला में होम थिएटर, बार सहित कई सुविधाएं पलब्ध है।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉपुलर कपल हैं। प्रियंका और निक के पास लॉस एंजेलिस के नजदीक बसे शहर एनचीनो में 2000 स्कवायर फिट की एक प्रॉपर्टी है। जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपए है। प्रियंका-निक के इस आलीशान मैनशन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। इसके अंदर एक इतना बड़ा पूल है, जिसमें अच्छी खासी पूल पार्टी ऑर्गनाइज की जा सकती है।
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार  की लाइफ में कैनेडा के लिए एक खास जगह है। अक्षय ने टोरंटो में एक पूरा पहाड़ ही खरीद लिया है। जिसमें दो बंगला और अपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा अक्षय ने मॉरिशस के फेमस बीच पर एक बंगला खरीदा है।
शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस से बिजनेस वूमन बनीं शिल्पा शेट्टी के पास सरे में एक सात बेडरूम वाला घर है, एक प्रॉपर्टी मेफेयर में और एक लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर है। इसके अलवा शिल्पा के पति राज कुंद्र ने उन्हें दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया है।
जॉन अब्राहम 

मॉडल से एक्टर और एक्टर से प्रोड्यूसर बने जॉन अब्राहम  एक स्मार्ट इंवेस्टर भी हैं। लॉस एंजेलिस  के बेल एयर एरिया में जॉन अब्राहम का एक घर है। जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जॉली   उनकी पड़ोसी हैं।
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड फिल्म जगत की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत काफी लम्बे समय से फिल्मो में नज़र नहीं आयी है। वे काफी समय से विदेश में रह रही है, बता दे की मल्लिका शेरावत ने भी लॉस एंजेलिस में अपना एक घर खरीदा है।
सैफ और करीना 

बॉलीवुड फिल्म जगत के नवाब अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने स्विट्जरलैंड के जीस्टाड में एक लग्जरी बंगला खरीदा है।
सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान दुबई पसंदीदा शहर है। सलमान खान ने दुबई के ‘द एड्रेस डाउनटाउन’ नामक जगह पर एक अपार्टमेंट खरीदा है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *