दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां है। कई अभिनेत्रियां है जो अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर फिल्म जगत में राज कर चुकी हैं। लेकिन आज में आपको बॉलीवुड की 3 मुस्लिम अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी दूंगा। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। आईईए जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!
तब्बू
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री तब्बू को ज्यादातर लोग उनके दमदार अभिनय और उनकी खूबसूरती के दम पर फिल्म में खास पहचान बनाई हैं। साल 1970 में हैदराबाद में इनका जन्म हुआ था। इन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जो सफल साबित हुई है। लाखों-करोड़ों लोगों की पसंद तब्बू अभी भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री आज भी काम कर रही है।
आयशा टाकिया
फिल्म टार्ज़न द वंडर कार से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने लोगो के दिलो में जगह बनाई है। दिखने में काफी खूबसूरत और बोल्ड आयशा टाकिया का जन्म 10 जनवरी 1986 को चेंबूर मुंबई में हुआ था। इन्हें ज्यादातर लोग सलमान खान की फिल्म वांटेड से पॉपुलर हुई हैं। फिल्म वांटेड में इन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था। जिसके बाद उनकी लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गई थी। लेकिन शादी के बाद से ये फिल्मो से दूर हो चुकी है।
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। जो फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से चर्चा में आई थी। इन्होंने अब तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे इनका जन्म साल 1986 दिल्ली में हुआ था, और इनके पिता दिल्ली के कई नामी होटल के मालिक है।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …