दोस्तों पंजाबी फिल्म इंड्स्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीरू बाजवा दूसरी बार मां बनी हैं। नीरू ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया हैं। बता दे की इस ख़ुशी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जिसके बाद से उन्हें चारों और से बधाई मिल रही हैं। नीरू ने पोस्ट में लिया- वाहे गुरु दी मेहर हम दो और राजकुमारियों के साथ धन्य हो गए हैं।
नीरू ने लिखा है- आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। उन्होंने केक पर दोनों बेटियों का नाम लिखा है। केक पर दोनों बच्चों का नाम आलिया और अकीरा कौर लिखा है। फैंस कमेंट कर नीरू को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं। इस जुड़वां बेटियों से पहले उन्हें एक बेटी अनाया कौर जावंधा है और इसका जन्म 2015 में ही हुआ। 26 जनवरी 2020 को नीरू ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर कर दोबारा मां बनने की खुशी फैन्स के साथ शेयर की थी।
बता दें नीरू बाजवा ने हैरी जवंधा संग साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी से पहले नीरू बाजवा का अमित साध के साथ काफी समय तक अफेयर भी चला। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों के वजह से उनका ब्रेकअप हो गया।नीरू पंजाबी फिल्मों का जाना माना नाम हैं और उन्होंने उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। नीरू बाजवा ने देव आनंद की फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
बता दे की अभिनेत्री नीरू ‘अस्तित्व एक प्रेम की’, ‘जीत’, ‘नच बलिए 1’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही जीटीवी, स्टार प्लस और स्टार वन के साथ भी कुछ सीरियल में काम किया। इन्होंने भारत के सबसे बड़े क्राइम शो ‘CID’ में भी अभिनय किया है। इतना ही नहीं नीरू विवेक ओबेरॉय के साथ ‘प्रिंस’ और अक्षय कुमार के साथ ‘स्पेशल 26’ में काम कर चुकीं हैं। बता दे की नीरू पंजाबी सिनेमा का बहुत फेमस चेहरा है। हालांकि पंजाबी सिनेमा का रुख उन्होंने बॉलीवुड में सफलता न मिलने के बाद किया।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …