फरवरी में शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे फरहान अख्तर , जावेद अख्तर ने किया कंफर्म!

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। लगभग 3 साल तक रिश्ते में रहने के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला लिया है। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इसी महीने शादी कर सकते हैं। खबरें हैं कि इनकी शादी में कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने शादी की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। आइए आपको फरहान-शिबानी की शादी से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं।


शादी करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर क्लोज फ्रेंड सर्किल के लिए एक छोटी पार्टी रखेंगे। इस पार्टी में ये शादी की खुशियां फैमिली और फ्रेंड के साथ सेलीब्रेट करेंगे। बॉलीवुड लाइफ को एक सोर्स ने जानकारी दी है कि फरवरी में शादी करने के बाद फरहान और शिबानी अप्रैल में एक बड़ी पार्टी रखेंगे, जहां ये दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों को बुलाएंगे। कोरोना की वजह से इस कपल ने इंटिमेट वेडिंग प्लान की है।

फरहान अख्तर के पिता और जाने-माने लेखक फरहान अख्तर ने शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। अब तक इंडस्ट्री के सूत्रों से आने वाली खबरें सही साबित हुई हैं। फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना से अलग हो चुके हैं। फरहान और अधुना ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *