शुरू हुईं मौनी रॉय की शादी की रस्में, सामने आई हल्दी, मेहंदी की खूबसूरत फोटोज!

दोस्तों टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस  मौनी रॉय की शादी की खबरें पिछले साल से काफी सुर्खियों में हैं। अब मौनी के शादी के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। गोवा में मौनी रॉय अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ शादी के फंक्शन को इंज्वॉय कर रही है। मौनी की शादी के फंक्शन में एक्टर अर्जुन बिजलानी भी आए हैं। मौनी और अर्जुन क्लोज फ्रेंड हैं।


गोवा में मौनी रॉय डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। मौनी और सूरज नांबियार 27 जनवरीको सात फेरे लेंगे। शादी के फंक्शन को अटंड करने मंदिरा बेदी भी पहुंची। मंदिरा मौनी और सूरज की करीबी दोस्त हैं। मौनी की हल्दी और मंहंदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

येलो क्रॉप टॉप के साथ लहंगे का कॉबिनेशन बहतरीन लग रहा है। वहीं मैचिंग ईयररिंग और मांगटीका भी लगाया है। हल्दी सेरेमनी के लिए मौनी ने मौनी ने येलो लहंगा पहना है, जिसपर जरी का गोल्डन काम हुआ है। मंदिरा बेदी से मौनी और सूरज की मेहंदी की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

मौनी की पहली मुलाकात सूरज से साल 2019 में हुई थी. न्यू ईयर के मौके पर दुबई के नाइटक्लब में दोनों मिले थे। सूरज दुबई में रहते हैं। मौनी रॉय के चेहरे पर हल्दी का रंग देखकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं।

मौनी और सूरज ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है, जिसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए हैं। कोरोना को देखते हुए गेस्ट लिस्ट छोटी रखी गई है। मौनी की शादी के वेन्यू को सफेद फूलों से सजाया गया है।

 

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *