हॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत सिंगर जो अपने शानदार गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली सेलेना गोमेज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खूबसूरत अमेरिकी महिला सिंगर सेलेना गोमेज की जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बॉडी शेमिंग से जुड़ी परेशानियों को सभी के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह लोग उनके मोटापे के मजाक उड़ाया करते थे।
बता दे की सेलेना ने बताया कि ल्यूपस की समस्या से पीड़ित थी और किडनी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही थी। ऐसी गंभीर परेशानियों के बीच लोग उनके मोटापे के काफी ज्यादा मजाक उड़ाया करते थे। यह समय उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। सेलेना जिस ल्यूपस नाम की बीमारी से पीड़ित थी वह बीमारी शरीर के कई हिस्सों को सीधे प्रभावित करती है।
सेलेना ने यह भी बताया था कि कुछ साल पहले ही उनकी किडनी ट्रांस्पलेंट हुई है जिसकी वजह से भी उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे तनावपूर्ण समय में लोग उनका काफी ज्यादा मजाक बनाया करते थे। उन्होंने बताया था कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। लोग उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते थे।
सेलेना गोमेज को इंस्टाग्राम पर मोस्ट फॉलोड वुमन के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि अब ये खिताब एरियाना के पास है। इसके अलावा सेलेना मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी है। खबरों की माने तो सेलेना ने 4 साल तक जस्टिन को डेट किया था।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …