कंटेस्टेंट ने शिल्पा शेट्टी को जादू से हवा में लटकाया, देखकर सभी रह गए हैरान!

दोस्तों रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं। इसमें देशभर के अलग-अलग कोने से ऐसे-ऐसे कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं, जिनका हुनर देखने को बाद चारों जजों के भी होश उड़ जाते हैं। शो में जादूगर भी अपने कई मैजिक दिखा चुके हैं। लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा जादूगर नजर आएगा, जिसने शिल्पा शेट्टी को हवा में ही लटका दिया। इस मौका के एक वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री हवा में बिना किसी सहारे के लटकी हुई दिख रही हैं।


मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे शिल्पा ने अपने इंस्टा अकाउंट से री-शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी पहले एक छोटे टेबल पर खड़ी होती हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट एक्ट्रेस के हाथों में सिल्वर रॉड पकड़ा देता है। लेकिन फिर शिल्पा शेट्टी की आंखों को बंद करवाया जाता है। इसके बाद कंटेस्टेंट शिल्पा शेट्टी के पैरों के नीचे से टेबल निकाल देता है। इस दौरान शिल्पा को कुछ नहीं होता। वह फिर भी हवा में खड़ी रहती हैं।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है शिल्पा के हाथों से रॉड भी ले ली जाती है। इसके बाद भी शिल्पा हवा में खड़ी रहती हैं। इस वीडियो मे शिल्पा कुछ सेकेंड तक बिना किसी सहारे के हवा में खड़ी नजर आ रही हैं। ये चीज देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। ये देखकर मनोज मुंतशिर कहते हैं, ‘अबे ये क्या है?’ दूसरी तरफ सभी जोर-जोर से तालियां बजाते हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी के भी होश उड़ जाते हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक है। इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, ‘ये था अविश्वसनीय रेड्डी। शेट्टी।’ इस एपिसोड को इस वीकेंड यानी 20 फरवरी को टेलिकास्ट किया जाएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस यकीनन इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

 

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *