जाह्नवी कपूर की ये आदत है आम लड़कियों जैसी, ये तस्वीरें है इसका सबुत!

जाह्नवी कपूर न सिर्फ ऐक्ट्रेस हैं बल्कि इससे पहले वह स्टारकिड भी रह चुकी हैं। यानी उनके फैशन से लेकर हर चीज किसी आम इंसान से अलग ही रही है। हालांकि, एक चीज जरूर है जो इस अदाकारा और किसी भी आम लड़की के बीच बिल्कुल समान है। इस बात को साबित करती है जान्हवी की ये तस्वीरें।

बता दे की जाह्नवी कपूर अक्सर अपने साथ एक पर्स कैरी किये होती है जो उनकी हर तरह की ऑउटफिट के साथ वो कैरी करती नज़र आती है। भई तभी तो वह चाहे जिम हो या फिर एयरपोर्ट, वेस्टर्न वेअर हो या फिर ट्रडिशनल, हर जगह और लुक के साथ वह एक ही पर्स को कैरी करती दिख रही हैं। जाह्नवी इन दिनों जहां भी जाती हैं वह ऑफ-वाइट ब्रैंड का पर्स कैरी करती दिख रही हैं।

यह वाइट स्ट्राइप्स वाला ब्लैक स्लिंग बैग काफी स्टाइलिश है। इसमें येलो कलर का अलग से लगा स्ट्रैप उसे कूल लुक देता है। यह डायगनल शोल्डर बैग लेदर मटीरियल का बना है। वहीं इसमें दिए गए येलो स्ट्रैप अडस्टेबल है। यानी इसे अपनी जरूरत के अनुसार छोटा या बड़ा किया जा सकता है।

इस बैग का एक और यूनिक पॉइंट इस पर लगी बाइंडर क्लिप है। इस क्लिप पर ब्रैंड का नाम लिखा दिखाई देता है। आपको भी यह पर्स चाहिए तो इसे वेबसाइट Farfetch से ऑर्डर किया जा सकता है। यह साइट पर्स की डिलीवरी का एस्टिमेट डेट भी बताती है।

आपको बता दे की जान्हवी कपूर का ये फेवरेट पर्स काफी महंगा है, इस पर्स की कीमत डॉलर में 1,393 है, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए तो यह कॉस्ट 1,00,539.78 रुपये होती है। बता दे की जान्हवी कपूर आखरी बार फिल्म धड़क में नज़र आयी थी और अब जल्द ही वे फिल्म गुंजन सक्सेना में नज़र आने वाली है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *