दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी के अचानक एक्सिडेंट की खबर आग की तरह हर तरफ फ़ैल गई। हर कोई ये जानने की कोशिश में था कि उनकी हालत कैसी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार 18 जनवरी की शाम उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इसके साथ शबाना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें वे जख्मी नजर आ रही थीं। उस समारोह से उनके पति जावेद अख्तर भी लौट रहे थे, लेकिन गनीमत ये रही कि वो दूसरी कार में सवार थे। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।उनकी कार शबाना आजमी की कार के पीछे कुछ दूरी पर चल रही थी। यही वजह है कि वो इस हादसे में बच गए।
इस हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि शबाजा आजमी के पति गीतकार जावेद अख्तर भी इसी गाड़ी में सवार थे, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आईं हैं।
बता दे की उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। वहीं, इस मामले में ट्रक ड्राइवर ने शबाना के ड्राइवर पर ही केस किया है।
ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ खालापुर में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि शबाना का ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने ट्रक को मारी थी। उसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ।हाल ही में बड़ी धूमधाम से गीतकार जावेद अख्तर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शबाना आजमी, फरहान अख्तर समेत फिल्म जगत के बड़े सितारे शामिल हुए थे। जावेद अख्तर का जन्मदिन यादगार बनाने के बाद पत्नी शबाना आजमी लौट रही थीं कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …