प्रीति ज़िंटा, करीना कपूर, विद्या बालन सहित इन अभिनेत्रियों ने फिल्मो में निभाया प्रेग्नेंट महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में आज अभिनेत्रियां हीरो के साथ सपोर्टिंग रोल की तरह नज़र नहीं आती हैं। आज अभिनेत्रियां अपने दम पर फिल्म को हिट करने का ताकत रखती है, आज अभिनेत्रियां कई तरह के किरदार में नज़र आ रही है, साथ ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रही हैं। पर्दे पर बोल्ड कैरेक्टर निभाने से लेकर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं भी निभा रही हैं। ऐसे में आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने बड़े परदे पर प्रेग्नेंट महिला का किरदार बहुत ही अच्छे से निभाया है,एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाना किसी भी एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल होता है लेकिन इन अभिनेत्रियों ने बहुत ही अच्छी तरह अपने अभिनय को निभाया है। आइए जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!
 विद्या बालन

बॉलीवुड अभिनेत्री  विद्या बालन अपने अभिनय के लिए जानी जाती है, साल 2012 में आई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘कहानी’ में विद्या बालन लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि विद्या बागची (विद्या बालन) जो कि प्रेग्नेंट होती है, वो कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान अपने पति की तलाश कर रही होती है। प्रेग्नेंट होने के बावजूद वो अपने पति को ढूंढने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। लोगो को उनका अभिनय काफी पंसद आया था।
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड फिल्म जगत की डिंपल गर्ल अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों से काफी समय से दूर हैं। लेकिन प्रीति ने कई सुपरहिट फिल्मे की है और प्रीति जिंटा ने साल 2002 में आई फिल्म ‘क्या कहना’ में एक प्रेग्नेंट लड़की का रोल प्ले किया था। फिल्म में वो शादी से पहले मां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सैफ अली खान थे। इसके अलावा फिल्म सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ में भी प्रीति जिंटा ने प्रेग्नेंट लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में प्रीति सलमान और रानी के लिए सरोगेट मदर बनती है।
सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी फिल्मो में बहुत ही चैलेंजिंग किरदार निभाए है, बता दे की फिल्म ‘फिलहाल’ में सुष्मिता सेन ने एक सरोगेट मदर की भूमिका में नज़र आयी थी । फिल्म में सुष्मिता सेन के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म तब्बू, सुष्मिता की बेस्ट फ्रेंड होती हैं। जब उन्हें पता चलता है कि वो कभी मां नहीं बन सकती, तो वो अपनी बेस्ट फ्रेंड सुष्मिता सेन को उनके बच्चे की सरोगेट मदर बनने के लिए कहती हैं।
कृति सेनन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिमी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। फिल्म के सेट से कृति सेनन का लुक भी सामने आया है।  जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ नज़र आ रही हैं। फिल्म मिमी की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक दंपत्ति के लिए सरोगेट मां बनने से इंकार कर देती है लेकिन उस एक इंकार के चलते उस महिला की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।
अनुष्का शर्मा

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत  लिया था। सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा ने एक रेसलर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि शादी के बाद अपने करियर को दांव पर लगाकर अनुष्का प्रेग्नेंट हो जाती हैं। जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में सलमान और अनुष्का की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।
काजोल

बता दे की काफी सालो बाद अभिनेत्री काजोल हाल ही में पति अभिनेता अजय देवगन के साथ बड़े परदे पर अज़र आयी है, हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तान्हाजी’ में नज़र दोनों एक साथ नज़र आये। बता दे की अजोल ने कई फिल्म में कई तरह के रोल किये है,साल 1999 में आई फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ में काजोल ने प्रेग्नेंट महिला का किरदार भी बहुत ही अच्छे से निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे। फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि अनिल कपूर (विजय) अपने ऑफिस की कलीग काजोल (मेघना) से कॉन्ट्रैक्ट बेस शादी करता हैं जिसमे अगर शादी के बाद साल भार में उन्हें प्यार हो जाता है, तब वो उस शादी को आगे बढ़ाएंगे, नहीं तो वो दोनों एक दूसरे अलग हो जाएंगे। लेकिन इसी बीच काजोल प्रेग्नेंट हो जाती हैं और दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हो जाता है।
करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अब तक फिल्म जगत कई सुपर हिट फिल्मो में काम किया है, पिछले साल  रिलीज हुई फिल्म ‘गुडन्यूज’ में करीना कपूर ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार भी निभाया था। फिल्म में वो एक जर्नलिस्ट होती हैं और काफी समय तक बच्चा न होने की वजह से वो IVF तकनीक से प्रेग्नेंट होती हैं। फिल्म में करीना के अपोजिट अक्षय कुमार ने उनके पति का रोल किया था। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ में अहम भूमिका में थे।
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। शाहिद कपूर के साथ पिछले साथ आई उनकी फिल्म कबीर सिंह बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में कियारा एक सीधी और सिंपल लड़की के रोल में थीं, जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो जाती है। फिल्म में कियारा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा कियारा फिल्म गुडन्यूज में करीना कपूर के साथ एक प्रेग्नेंट लेडी का रोल निभाती हैं, और वो भी IVF तकनीक से प्रेग्नेंट होती हैं।
नीना गुप्ता

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने अपनी इमोशनल और मज़ेदार कहानी से लोगों का दिल जीत लिया था और बॉक्सऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार   निभाया था। फिल्म की कहानी में दिखाया था कि नीना गुप्ता दो जवान लड़कों की मां होती हैं, लेकिन गलती से वो प्रेग्नेंट हो जाती हैं। परिवार को उनका इस उम्र में प्रेग्नेंट होना बुरा लगता है। सभी उनको बुरा भला कहते हैं। लेकिन वो दूसरों की बातों की परवाह न करते हुए अपने तीसरे बच्चे को जन्म देती हैं।
जूही चावला

90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री जूही चावला आखिरी बार सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नज़र आईं थीं। फ़िलहाल वे फिल्मो से दूर है लेकिन एक समय जूही चावला कई सुपरहिट फिल्मो में जूही चावला नज़र आयी और कई तरह के किरदार को बड़ी ही आसानी से किया। बता दे की साल 2003 में आई फिल्म ‘झंकार बीट्स’ में प्रेग्नेंट महिला का रोल किया था। फिल्म में वो संजय सूरी की पत्नी की भूमिका में नज़र आयी थी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *