बोनी कपूर ने किया था 12 साल तक श्रीदेवी को एकतरफा प्यार, पत्नी को बताई थी दिल की बात!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं दिव्यगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। साल 2018 में आज ही के दिन श्रीदेवी दुबई के 5 सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। खबरों की माने तो 54 साल की श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हो गई थी। श्रीदेवी के निधन से उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा था। तीन दशक तक श्रीदेवी तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नंबर-1 पोजीशन पर रहीं थी। लेकिन अचानक ही वे इस दुनिया को छोड़कर चली गई।
बता दे की श्रीदेवी के निधन से उनके पति बोनी कपूर टूट गए थे। आज भी श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर की आंखों में आंसू आ जाते हैं। बोनी कपूर को संभलने में काफी समय लगा। एक इवेंट में बोनी कपूर ने अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। बोनी ने बताया था कि श्री से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे।

बोनी बताते हुए कहा था, ‘मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे। मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था। ये हमेशा से एक तरफा प्यार था। मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था। उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी। मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था। एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था।’

जब बोनी, श्री से मिलने के लिए चेन्नई गए थे तब वो शूटिंग के लिए सिंगापुर गई थीं। इसके बाद वो उदास होकर मुंबई लौट आए। बोनी कपूर 1984 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ऑफर लेकर श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिए। 1 लाख रुपये ज्यादा।

बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को साल 1993 में प्रपोज किया। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर बोनी खुद इस बात का ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूम भी अरेंज करवाया । इसके बाद श्रीदेवी बोनी के साथ कंफर्टेबल फील करने लगी थीं।

इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म ‘चांदनी’ की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विटजरलैंड गए । स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद बोनी अपनी पत्नी मोना के पास गए और उन्हें श्रीदेवी के बारे में बताया। उन्होंने मोना से कहा कि वो श्री से प्यार करते हैं। यह बात सुनने के बाद मोना कपूर टूट गई थीं। इस बात का जिक्र मोना ने एक इंटरव्यू में भी किया था। बता दे की दिव्यगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है जिसके लिए उनको कई अवार्ड भी मिले है, 13 साल की उम्र में रजनीकांत की सौतेली मां का, 20 की उम्र में प्रेमिका का रोल किया। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। 2013 में पद्मश्री मिला था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *