कपूर फॅमिली की 11 वे नंबर की बहु बनी आलिया भट्ट, जानिए बाकि की 10 कपूर खानदान की बहुओ के बारे में!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की पॉपुलर कपूर खानदान में इन दिनों खुशियों का माहौल बना हुआ है। कपूर खानदान साल 1928 से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रही है और अब तक हमने कपूर खानदान की 5 पीढ़ियों को बड़े पर्दे पर लोगो का मनोरंजन किया है। कपूर फैमिली के सबसे पहले एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लायलपुर और पेशावर के थियेटर में अभिनय की थी। साल 1928 में वह बॉम्बे सिटी आ गए और उसी दौरान उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘दो धारी तलवार’ में एक्स्ट्रा के रूप में अभिनय किया इस तरह उन्होंने फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई।


पृथ्वीराज कपूर ने काफी कम उम्र में ही शादी कर ली थी, कपूर खानदान की पहली बहु रामसरनी मेहरा थी, फिर धीरे धीरे कपूर फॅमिली बढ़ती चली गई और आज इतनी बड़ी हो गई है की हाल ही में कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की है जो की कपूर परिवार की 11 बहु बनी है, आइए कपूर परिवार की बाकि की बहु के बारे में जाने की वे कौन कौन है और वे क्या करती है!

पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी मेहरा कपूर

पृथ्वीराज कपूर के पिता भी आर्टिस्ट रहे हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर पहले अभिनेता बनकर उभरे थे। दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर जब 17 साल के थे तब उन्होंने 15 साल की रामसरनी मेहरा से शादी की थी। पृथ्वीराज कपूर फिल्मों में आए, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी बॉलीवुड के बारे में सोचा भी नहीं। वह अपने बच्चों के पालन-पोषण में जिंदगी में व्यस्त रहीं।

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा कपूर

बॉलीवुड फिल्म जगत के पॉपुलर अभिनेता शोमैन राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को बड़ी शानदार फिल्में दी वही उनकी पत्नी कृष्णा कपूर अपने बच्चों की देखभाल में लगी रही।

शम्मी कपूर और गीता बाली कपूर-नीला देवी कपूर

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर ने 1955 में बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बाली से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई हुए। हालांकि कुछ सालों बाद 1965 में स्मॉल पॉक्स से गीता का निधन हो गया। इसके बाद शम्मी ने गुजरात की नीला देवी से 1969 में दूसरी शादी की थी।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल

50 के दशक की बात जब शशि कपूर अपने पिता के साथ पृथ्वी थिएटर में काम करते थे। उस समय उनका एक प्ले का शो कोलकाता के थिएटर में चल रहा था। ये शो इतना पसंद आया था कि लोगों की डिमांड पर इसे आगे बढ़ाया गया। इसी दौरान एक विदेशी लड़की रोज प्ले देखने आया करती थी और आगे वाली कतार में बैठती थी। शशि इस लड़की को देखते ही अपना दिल उसे दे बैठे थे। दरअसल, ये लड़की और कोई नहीं जेनिफर केंडल थी, जो अपने पिता की नाटक मंडली शेक्सपिएराना के साथ पूर्वी एशिया की यात्रा पर आई थी। दोनों की मुलाकात एक थिएटर में हुई। मुलाकात के दौरान शशि बेहद डरे हुए थे वहीं जेनिफर नॉर्मल थी। बाद में धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। 1957 में शशि ने जेनिफर के थिएटर ग्रुप के साथ सिंगापुर जाकर नाटक का मंचन किया। इसी दौरान दोनों करीब आए थे। पिता के मना करने के बाद केंडल ने शशि से कहा कि हम बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। शम्मी और गीता ने शशि-केंडल की शादी (1958) करवाई। उस वक्त शशि महज 20 साल के थे तो जेनिफर 25 की थीं।

रणधीर कपूर और बबीता कपूर

अभिनेता रणधीर कपूर अभिनेत्री बबीता से एक फिल्म की शूटिंग के सेट पर मिले। दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया। उसके बाद रणधीर ने बबीता को अपने परिवार से मिलाने के लिए अपने पिता राज कपूर से उन्हें अपनी फिल्म में लेने की सिफारिश की। पहले राज कपूर उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में दोनों की धूमधाम से शादी हुई। उनकी बेटियां करिश्मा और करीना कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर

बॉलीवुड के क्यूट, चॉकलेट बॉय ऋषि कपूर पर लाखों लड़कियां फिदा थी, लेकिन उनका दिल आया नीतू सिंह पर। दोनों धीरे-धीरे मिलने लगे और यह प्यार जल्द ही एक रिलेशनशिप में बदल गया। नीतू अपने समय में इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस थी, लेकिन उन्होंने ऋषि कपूर से शादी करने के बाद परिवार को पूरा समय दे दिया। ऋषि और नीतू के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी हैं।

राजीव कपूर और आरती सभरवाल कपूर

राजीव कपूर ने भी फिल्मों में काम किया लेकिन वह सफल एक्टर नहीं बन पाए। उन्होंने साल 2001 में एक आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया, इसलिए उनके कोई बच्चे नहीं हैं

आदित्य राज कपूर और प्रीती कपूर

शम्मी कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर आदित्य राज कपूर ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उनका फिल्मी करियर भी खास ख्याल नहीं रहा। आदित्य ने प्रीती कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे विश्वा कपूर और तुलसी कपूर हैं

कुणाल कपूर और शीना सिप्पी

शशि कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी की बेटी शीना से शादी की थी, जो एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर हैं। उनके दो बच्चे ज़हान पृथ्वीराज कपूर और बेटी सायरा कपूर हैं। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चली नहीं और उनका तलाक हो गया।

 करन कपूर और लोर्ना कपूर

शशि कपूर के दूसरे बेटे करन कपूर ने भी बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन वह भी खास चल नहीं पाए। वह अब यूके में एक फोटोग्राफी कंपनी चलाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी मॉडल लोर्ना तार्लिंग से शादी की थी। हालांकि वह भी अब अलग हो गए हैं। करन-लोर्ना के भी दो बच्चे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर ऋषि और नीतू कपूर के बेटे हैं और बॉलीवुड के हैंडसम हीरो भी हैं। 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं। आलिया ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अब आलिया कपूर खानदान की 11वे नंबर की बहू बन गई हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *