सुनील ग्रोवर से लेकर चंदन प्रभाकर तक जानें कौन हैं इन 6 फेमस स्टार्स की पत्नियाँ!

दोस्तों सोशल मीडिया के जमाने में टीवी और फिल्मी स्टार्स से जुड़ने का मौका मिलता हैं। सेलेब्स भी अक्सर अपनी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। इन सब के बीच आज इस लेख में हम टीवी जगत के 6 फेमस स्टार्स की पत्नियों के बारे में जानेगे।

रोनित रॉय और नीलम सिंह


रोनित रॉय ने 2003 में नीलम सिंह से शादी की थी। वे करीब 20 साल से साथ हैं। यह कोई परियों की कहानी या स्वर्ग में बनी जोड़ी नहीं थी, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए उस पर काफी काम किया। रोनित रॉय और अभिनेत्री-मॉडल नीलम सिंह ने साल 2003 में शादी रचाई थी। 20 साल से साथ रहे इस जोड़े की एक बेटी आडोर (जन्म मई 2005) और एक बेटा अगस्त्य (जन्म अक्टूबर 2007) है।

कीकू शारदा और प्रियंका शारदा

अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले कीकू शारदा वर्तमान में द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। इस अभिनेता ने प्रियंका से शादी की हैं। प्रियंका मीडिया से शर्माती हैं इसके बावजूद इस जोड़ी ने नच बलिए 6 में हिस्सा लिया था। दंपति को दो बेटे भी हैं।

चंदन प्रभाकर की पत्नी नंदिनी खन्ना

चंदन प्रभाकर ने 2015 में नंदिनी खन्ना से शादी की और दंपति अद्विका नाम की एक बेटी के माता-पिता हैं। चंदन की पत्नी नंदिनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देती हैं।

सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर

सुनील ग्रोवर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं लेकिन आपको बता दें कि उनकी पत्नी आरती ग्रोवर बेहद खूबसूरत हैं। बेहद साधारण महिला आरती पार्टियों, टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाए रखती हैं। इसके बावजूद उन्हें कई बार सुनील ग्रोवर के साथ पापराज़ी द्वारा स्पॉट किया जाता है।

अमर उपाध्याय  और हेतल उपाध्याय

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम अभिनेता अमर ने हेतल से शादी की है। वे भी मीडिया की अटेंशन से दूर रहती हैं। हालांकि, एक्टर के फैंस अमर के इंस्टाग्राम पोस्ट में इस शानदार जोड़ी को देख सकते हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *