टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुशल पंजाबी ने गरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। कुशाल के निधन के बारे में जानकारी उनके करीबी दोस्त करणवीर सिंह बोहरा के पोस्ट से मिली थीटीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत की खबर से टीवी जगत सदमे में है। उनके दोस्त-परिवार के लिए अभी भी इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। कुशल के दोस्त अपूर्व अग्निहोत्री और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने उनकी मौत से पहले की कुछ बातें साझा की है।
स्पॉटबॉय ने अपूर्व से कुशल के सुसाइड केस को लेकर कुछ बातें की। इसपर अपूर्व ने बताया कि दो दिन पहले वे लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी में अपूर्व, उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी, मीत ब्रदर्स, कुशाल टंडन मौजूद थे। कुशल के फ्रेंड हरमीत ने भी कहा- ‘हम उनसे कुछ दिन पहले ही मिले थे। वो बहुत ही प्राइवेट पर्सन था। एक भाई की तरह भी उनसे बात करने की कोशिश करो तो भी वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी कुछ नहीं बताता था।’वहीं मंदिरा बेदी के पति राज कौशल भी कुशल की मौत से शॉक्ड हैं।
उन्होंने भी क्रिसमस पर कुशल के पार्टी करने की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा, ‘हम अभी फुकेत में हैं। इस खबर को सुनने के बाद मैं पूरी तरह टूट गया हूं।विश्वास नहीं हो रहा है कि इतना फिट और पॉजीटिव इंसान ऐसा कर सकता है।’ राज ने यह भी बताया कि कुशल की जिंदगी में चल रही परेशानियों के बारे में वे नहीं जानते थे।
बता दे की कुशल का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई में किया जाएगा। कुशल ने धनाधन गोल, अंदाज, लक्ष्य, काल जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह सीआईडी, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी न, कसम से, श्स्स्स फिर कोई है, फियर फैक्टर और झलक दिखला जा जैसे टेलीविजन शो में काम कर चुके थे।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …