करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी,दृष्टि धामी सहित कई सितारे कुशल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे!

दोस्तों बॉलीवुड और टीवी जगत के अभिनेता कुशल पंजाबी की अचानक मौत की खबर से टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी सदमे में हैं। महज 37 साल के कुशल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा और फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। शनिवार यानी आज मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। कई बड़े सेलेब्रिटीज कुशल के आखिरी दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

बता दे की अभिनेता कुशल के घर के बाहर करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी, एजाज खान, केन घोष, दृष्टि धामी, तनाज ईरानी, बख्तियार, डेल्नाज, डायंड्रा सोर्स, कुब्रा सैत सहित कई टीवी सितारे अंतिम दर्शन को कुशल के घर पहुंचेट। फिल्म ‘लक्ष्य’ और ‘काल’ में काम कर चुके कुशल के माता-पिता को उनका शव गुरुवार रात 2 बजे मिला था।

बता दें कि कुशल की मौत पर जहां एक तरफ DCP ने बताया था कि उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है और अपनी प्रॉपर्टी अपने माता पिता और बेटे के बीच आधी आधी देने का लिखा हैवहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट्स ये भी हैं कि कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे। उनके पास काम नहीं था। प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां उनकी पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित कर रही थी और यही उनकी मौत का कारण भी हो सकता है।

बता दें कुशल के मौत की खबर उनके दोस्त करणवीर वोहरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। कुशल ने अपने फ्लैट के पंखे से लटक कर अपनी जान ले ली। कुशल ने साल 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड Audrey Dolhen से विवाह किया था। दोनों की शादी में परेशानियां चल रही थीं। इसकी की वजह से वे डिप्रेशन में थे। कुशल का 3 साल का बेटा भी है, जिसका नाम कियान है। बेटे संग कुशल की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *