लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, अस्पताल पहुंचे राज ठाकरे!

दोस्तों भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।। लता मंगेशकर बीते 26 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके तबीयत का हाल जानने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अस्‍पताल पहुंचे हैं।

अभी एक हफ्ते पहले ही तबीयत में सुधार के बाद लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाया गया था। डॉक्‍टरों ने बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन अभी उन्‍हें अस्‍पताल के ICU में ही रखा गया है। लेकिन शनिवार, 5 फरवरी को दोबारा उनकी हालत गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं। दिग्‍गज सिंगर कोरोना संक्रमि‍त हो गई थीं और उन्‍हें निमोनिया भी हुआ था, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में एडमिट क‍िया गया था।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि उनकी हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर पिछले महीने ही COVID-19 से संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

लता मंगेशकर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते खबर थी कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। अब खबर है कि एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार लता मंगेशकर की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *