ठंड से सड़क पर तड़प रहा पूर्व हॉकी खिलाड़ी, बिग बी और खेल मंत्री किरण रिजिजू आये मदद को सामने!

दोस्तों कभी भारतीय टीम के लिए हॉकी स्टिक थामने वाले इस खिलाड़ी ने सोचा न होगा कि उसे यह दिन भी देखने पड़ेंगे। इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने जब हॉकी की स्टिक अपने हाथ में उठाई होगी तो शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपनी जिंदगी में उन्हें ऐसे चुनौती भरे दिन भी देखने होंगे। आज यह खिलाड़ी इस हाड़ कंपकंपा देने वाली दिल्ली की ठंड में फुटपाथ पर अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है।
सोशल मीडिया पर जब इस खिलाड़ी की यह कहानी सामने आई तो खेल मंत्री किरण रिजिजू और बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस खिलाड़ी की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। इस खिलाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। एक पोस्ट के मुताबिक इस हॉकी खिलाड़ी का नाम अमरजीत सिंह है। वह जूनियर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने खेल की बदौलत लंदन और जर्मनी में भी कई साल बिताए. … लेकिन अब यह पूर्व खिलाड़ी दिल्ली के पहाड़ गंज इलाके में किसी तरह गुजारा कर रहा है।

इस खिलाड़ी के बार में फिलहाल ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखने के बाद खेल मंत्री रिजिजू ने मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार यह कहता रहा हूं कि कोई भी जिन्होंने वास्तव में भारत के लिए खेला है और अब दयनीय स्थिति में हैं तो उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी। इनका पता मिल जाए, तो हम जरूरी मदद करेंगे।’ वही अमिताभ ने इस ट्वीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या यह संभव है कि उनकी यह जानकारी मिल जाए कि उन्हें कहां और कैसे मदद की जा सकती है।’

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *