दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत और पंजाबी मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान का निधन हो गया है। खबर है की मीका की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मीका सिंह ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके शोक व्यक्त किया है। सौम्या के निधन की बात मीका सिंह की पोस्ट के बाद सामने आई है।
मीका सिंह ने सौम्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह। ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और वह अपने पीछे ढेरों खूबसूरत यादें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं उनके पति और परिवार को सांत्वना देता हूं।”
बता दे की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। ये घटना 2 फरवरी को हुई। हमें इस मामले में कोई घपला नजर नहीं आ रहा है और हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …