राहुल सहित इन 8 सेलेब्स ने दो-तीन बार रचाई शादी, एक ने 70 की उम्र बेटी की उम्र की लड़की से की शादी!

0
1099
- Advertisement -

दोस्तों टीवी जगत के विवादित शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे’ से चर्चा में आए राहुल महाजन 25 जुलाई को बर्थडे था। राहुल महाजन टीवी की दुनिया में अपने अफेयर और शादी की वजह से लाइमलाइट में रहे। राहुल ने हाल ही में तीसरी शादी विदेशी लड़की से की है। खास बात है कि राहुल अपनी तीसरी पत्नी से उम्र में 18 साल बड़े हैं। हालांकि राहुल ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने तीन बार शादी की हो। कई सेलिब्रिटी तो तीन से ज्यादा बार भी शादी कर चुके हैं। आईये जानते है 7 सेलिब्रिटी के बारे में जिन्होंने तीन या फिर उससे ज्यादा बार शादी रचाई। 
मिलिंद सोमन 

बॉलीवुड फिल्म जगत केजाने माने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के अंतर की वजह से बहुत चर्चाओ में रही थी। मिलिंद सोमन की उम्र 52 वर्षीय है जबकि अंकिता कंवर  27 साल की हैं। मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।
करण सिंह ग्रोवर

टीवी जगत के जाने माने अभिनेता अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से साल 2008 मे पहली शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। श्रद्धा से तलाक के बाद करण ने जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी कर ली लेकिन बाद में इन दोनों का भी साल 2014 तलाक हो गया। इसके बाद करण ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से तीसरी शादी की। 
कबीर बेदी

अपने ज़माने के जाने माने अभिनेता कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी अपने बेटी से भी कम उम्र की लड़की से की है। उन्होंने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 1990 में उन्होंने निक्की से तीसरी शादी की और 2005 में तलाक ले लिया। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से शादी की। 
नीलिमा अजीम

 बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की माँ अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने तीन शादियां की हैं। नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की थी। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। 2001 में राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी कर ली।
रघु राम 

रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए। दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए। वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी। 
सिद्धार्थ रॉय कपूर  

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी। इस बाद बाद 2012 में उन्होंने अभिनेत्री विद्या बालन से शादी की।
हिमेश रेशमिया 

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से साल 2018 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद हिमेश हनीमून के लिए दुबई गए थे। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

- Advertisement -