नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, 91 साल की उम्र में कोरोना के चलते हुआ नि’धन!

दोस्तों ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह अब इस संसार से विदा ले चुके हैं। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में नि’धन हो गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें फिर बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था। 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे जिसके बाद अब उनका नि’धन हो गया है।

बता दें, मिल्खा सिंह का कोविड-19 परीक्षण बुधवार को निगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन फिर गुरुवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। वही इसी हफ्ते मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से 85 साल की उम्र में नि’धन हुआ है। मिल्खा सिंह उस वक्त पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे जिस कारण वो पत्नी के दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के नि’धन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है। भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया। मैं उनके नि’धन से मैं बहुत दुखी हूं।”

 

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *