ये हैं बॉलीवुड की जीजा साली की मशहूर जोड़ियां, नम्बर 2 की साली है फेमस अभिनेत्री!

दोस्तों बॉलीवुड के दुनिया में हमे हर रिश्ता देखने को मिलता है प्यार का ,माँ का बहन भाई का लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे जितना खूबसूरत इनका रिश्ता हमे परदे पर देखने को मिलता है ठीक वैसा ही इनका रिश्ता कुछ इनके रियल लाइफ में भी होता है जिन्हें ये बखूबी निभाते है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। यहाँ काफ़ी ऐसे सेलिब्रिटी है जिनका आपस में कोई न कोई रिश्ता जरूर होता है। जीजा साली का रिश्ता बहुत हंसी-मजाक वाला होता है। कहते हैं कि साली आधी घरवाली होती है और ऐसे में उन्हें वैसा ही मान-सम्मान देना चाहिए जैसा आप अपनी पत्नी को देते हैं। बॉलीवुड की ये जीजा साली की जोड़ी एक-दूसरे से बहुत फ्रैंक हैं और बेहद मशहूर भी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की 6 जीजा-साली की जोड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं जो काफी मशहूर हैं।
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे

बॉलीवुड के कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभा चुके अभिनेता शक्ति कपूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के जीजा लगते हैं।पद्मिनी श्रद्धा कपूर की मासी हैं। शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन शिवानी से शादी की थी।पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ये जीजा साली की जोड़ी भी बॉलीवुड में बहुत मशहूर है।
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

करीना कपूर से शादी होते ही करिश्मा कपूर सैफ अली खान की साली बन गयीं। ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में ये जीजा-साली की जोड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है। कई बार करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं। ये जीजा-साली की जोड़ी सबसे ज्यादा स्टाइलिश भी है।
अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना

17 जनवरी 2001 को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी हुई थी। ट्विंकल खन्ना की एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम रिंकी खन्ना है। रिंकी खन्ना एकाध बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अक्षय कुमार रिंकी खन्ना के जीजा है और ये जोड़ी बॉलीवुड में बहुत मशहूर है। अक्षय कुमार रिंकी का बहुत ख्याल रखते हैं और उन्हें छोटी-मोटी बातों के लिए हक से डांट भी देते हैं।
आदित्य चोपड़ा और काजोल

आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल आदित्य चोपड़ा की साली हैं। रानी मुख़र्जी से शादी करने के बाद आदित्य काजोल के जीजा बन गए। हालांकि दोनों साथ कम ही नजर आते हैं लेकिन फिर भी बॉलीवुड में जीजा-साली की ये जोड़ी बहुत मशहूर है।
अजय देवगन और रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी काजोल की चचेरी बहन हैं। इस हिसाब से अजय देवगन उनके जीजा हुए। अजय देवगन और रानी मुखर्जी दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। फिल्म ‘चोरी-चोरी’ में अजय देवगन और रानी मुखर्जी साथ नजर आये थे।
रणधीर कपूर और साधना

अपने ज़माने के जाने माने अभिनेता रणधीर कपूर साधना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन बाद में जब रणबीर कपूर ने बबीता के साथ शादी कर ली तो वे साधना के जीजा बन गए। आपको बता दें कि बबीता साधना की चचेरी बहन है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *