8 महीने के बाद ऐसा दिखने लगा अंबानी खानदान का चिराग, बहन के साथ खेलते हुए आया नज़र!

दोस्तों रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। 10 दिसंबर, 2020 को वे दादा बने थे। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। अंबानी परिवार ने अपने खानदान के राजकुमार का नाम पृथ्वी रखा है। पृथ्वी के जन्म के समय उनकी अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ एक तस्वीर बड़ी वायरल हुई थी।

इस तस्वीर में मुकेश अंबानी ने अपने घर के चिराग को गोद में उठा रखा था। इसके बाद से लोगों को पृथ्वी की दूसरी तस्वीर देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अब हाल ही में पृथ्वी अंबानी की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अंबानी खानदान के लाडले साहब अपनी मौसेरी बहन के साथ फर्श पर बैठकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में पृथ्वी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

यह तस्वीर पृथ्वी की मम्मी श्लोका मेहता की बहन दीया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में भाई बहन की क्यूट जोड़ी दिख रही है। दिया ने अपनी बेटी और भांजे पृथ्वी की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- बेबी P (पृथ्वी) एंड बेबी M पहले से ही अच्छे दोस्त हैं। श्लोका मेहता मुकेश अंबानी के बटे आकाश का बचपन का प्यार है। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई की थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। फिर 12वीं के बाद आकाश ने श्लोका को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2019 में दोनों की धूमधाम से शादी हो गई थी।

अंबानी परिवार की बहू होने के नाते श्लोका मेहता अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। उनके पिता रसेल मेहता एक फेमस डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। वहीं उनकी मम्मी का नाम मोना मेहता है। श्लोका तीन भाई बहन हैं। उनके भाई का नाम विराज मेहता जबकि बहन का नाम दीया मेहता है। विराज भी शादीशुदा हैं। उन्होंने ‘ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग’ कंपनी के मालिक भरत सेठ की बेटी निशा से शादी रचाई है। उनकी भी दो बेटियां हैं।

अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता पिछले महीने ही 31 साल की हुई हैं। इस दौरान उनकी चाची सास टीना अंबानी ने अपनी बहू की कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने श्लोका की तारीफ करते हुए उन्हें एक सुंदर लड़की, एक वंडरफुल महिला, पत्नी और मां बताया था।श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर भी हैं, वह पिता का बिजनेस में हाथ बटाती हैं। श्लोका अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। वे कनेक्ट फॉर नाम की एक कंपनी की फाउंडर भी हैं। इसके माध्यम से वे एनजीओ की मदद करती हैं।

अंबानी परिवार की बात करें तो उनके घर की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से हुई है। ईशा के सास ससुर ने अपनी बहू को शादी के पहले ही गिफ्ट में 450 करोड़ का 50 हजार स्केयर फीट में फैला सी-फेसिंग बंगला दिया था। वहीं मुकेश नीता के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेन्ट को डेट कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो वे दोनों भी जल्द शादी कर सकते हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *