करोड़ों के इनामो की बरसात के बाद जानिए अब कितनी है नीरज चोपड़ा की संपत्ति!

दोस्तों टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने के बाद नीरज चोपड़ा देश के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंकने वाले बन गए हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर वह ओलंपिक में एथलीट में गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए हैं। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने न केवल देश का गौरव बढ़ाया है बल्कि अपना भी एक अलग पहचान स्थापित कर लिया है। नीरज चोपड़ा का जन्म हरियाणा के पानीपत के एक छोटे से गांव खंडरा में हुआ था। उनके पिता सतीश कुमार चोपड़ा और माता सरोज देवी के अनुसार बचपन से ही नीरज को मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर फेंकने की आदत थी। उनके पिता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था।


ऐसे में नीरज का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने उसे भाला फेंकने के लिए दिया और वहीं से नीरज के सफर की शुरुआत हुई। अपनी मेहनत के दम पर वह भारतीय सेना के सूबेदार पद पर पहुंचे। अब वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के तौर पर जाने जाते हैं। खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर में उन्होंने बहुत सारे पुरस्कार और प्रशंसा हासिल की। 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कई पदक और नकद पुरस्कार भी जीते।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही अलग-अलग राज्यों की सरकारें लगातार उनके लिए इनाम घोषित कर रही है। अब तक सबसे अधिक नकद इनाम हरियाणा सरकार ने उन्हें दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए का नकद इनाम और इसके साथ ग्रेड 1 सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। वहीं पंजाब सरकार ने नीरज को दो करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है तो मणिपुर सरकार ने नीरज एक करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने की बात कही है। भारतीय रेलवे ने भी नीरज के लिए तीन करोड़ का इनाम घोषित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज के लिए एक करोड़ रुपए की इनाम की राशि घोषित की है।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज कुमार को एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन भी नीरज कुमार को 75 लाख रुपए इनाम के तौर पर देने वाली है। इंडिगो ने घोषणा किया है कि 1 साल तक नीरज कुमार को फ्लाइट की टिकट मुफ्त में मुहैया करवाई जाएगी। वही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को XUV700 देने का वादा किया है। इसी के साथ जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। उनकी वार्षिक आय लगभग 15 लाख रुपए है। जबकि ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद मिलने वाले इनामों से उनकी कुल संपत्ति अब लगभग 16 करोड़ की हो गई है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *