प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सड़क पर किया एक दूसरे को किस, फैंस ने दिया फोटोज पर दिया ऐसा रिएक्शन!

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ घूमते हुए देखी जाती हैं। कुछ ही दिनों पहले निक और प्रियंका सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दे कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में लॉस एंजिल्स में लंच डेट के लिए पहुंचे थे। वहां से बाहर निकलने के बाद प्रियंका और निक ने अलग-अलग कारों में जाने से पहले एक दूसरे को किस किया। इस दौरान प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी और निक कलरफुल जैकेट में थे।

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हैप्पी कपल, ग्रेट कपल और लव बर्ड्स जैसे खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।  बता दें कि इस साल के जनवरी में ही निक और प्रियंका माता-पिता बने हैं। दोनों ने एक बयान में कहा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स सिटाडेल और टेक्स्ट फॉर यू में भी दिखाई देंगी।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *