मारपीट के आरोप में पति करण मेहरा को भेजा था जेल और अब फिर एक होने को तैयार है निशा रावल, जानिए क्या है पूरा मामला!

दोस्तों टीवी का फेमस कपल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा और निशा रावल बीते कुछ दिनों से अपने पारिवारिक विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। निशा ने पति करण पर ‘मारपीट’ का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया से बाहर निकलकर ये मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा। निशा ने मुंबई पुलिस के पास केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनके पति करण के किसी अन्य महिला से संबंध हैं और वह उनके यानी निशा के संग घरेलू हिंसा करते हैं। इसके बाद पुलिस ने करण को अरेस्ट किया और थोड़ी देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया था। अब इस बड़े विवाद के बाद ये कपल एक बार फिर साथ आने की तैयारी कर रहा है।


आपको बता दें कि इन दिनों भी करण मेहरा और निशा रावल फिलहाल अपने बेटे कविश की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन इसी बीच दोनों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि निशा अपने पति की सारी गलतियां माफ करके अब उनके साथ नई शुरुआत करने का मन बना रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक साथ एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखे गए हैं। दोनों की वायरल तस्वीर सामने आने के बाद फैंस खासे एक्साइटेड हैं।

मंगलवार (1 जून) को मामला तब सामने आया जब निशा रावल ने मुंबई पुलिस के पास आपबीती सुनाई और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने करण रावल को निशा के संग मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बात यहां खत्म नहीं हुई इसके बाद निशा ने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट और तस्वीरों के साथ पूरा मामला फैंस के सामने रखा था।

आपको बता दे की  24 नवंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़े ने लगभग छह साल तक डेट किया। साल 2017 में दोनों एक बेटे का जन्म हुआ। करण मेहरा डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से स्टारडम तक पहुंचे। वह टीवी की दुनिया में सबसे अधिक फीस पाने वाले एक्टर्स में से एक थे और उन्होंने ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *