क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड सितारे खूब एंजॉय करते नजर आए। अंबानी परिवार ने इस दिन को बेहद अलग अंदाज से सेलिब्रेट किया। अंबानी परिवार अपने साधारण स्वभाव के लिए भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। क्रिसमस के मौके पर जब नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी ने क्रिसमस कुछ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसके बाद से इस बार का क्रिसमस चर्चा का विषय बन गया।
बता दें नीता और ईशा अंबानी बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड गार्डन पहुंची। वहां उन्होंने अलग-अलग एनजीओ के 4000 बच्चों साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान ईशा अंबानी रेड कलर की पफी स्लीव आउटफिट में खूबसूरत नजर आईं।
स्टनिंग ड्रेस के साथ ईशा ने मल्टीकलर हील्स पेयर की हुई है। लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स में ईशा परफेक्ट दिखाई दे रही है। वहीं उनकी मां नीता अंबानी ग्रीन कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में अपने लुक को कम्पलीट कर रही हैं। लुक को कैरी करते हुए नीता बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
दोनों मां-बेटी इस दौरान बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके साथ हंसते हुए पोज दे रही हैं। पार्टी में मौजूद सभी बच्चों और नीता एंव ईशा अंबानी किसमस ट्री के सामने तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आए। क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान नीता अपने साथ बच्चों के लिए कुछ स्पेशल तोफहे भी लेकर आई थी।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …