- Advertisement -
दोस्तों देश के सबसे आमिर बिज़नेस मेन मुकेश अम्बानी के घर हर बार की तरह दिवाली की शानदार पार्टी का आयोजन रखा गया। इस बार की दिवाली पार्टी अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस आयोजन में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े बड़े सितारे मौजूद रहे।

इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार पारंपरिक लिबास में नजर आया। नीता अंबानी ने सुर्ख गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ने भी सफेद रंग के कुर्ता के साथ नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहनी हुई थी। इस खास जश्न के लिए अंबानी परिवार ने पार्टी में सजावट फूलों से करवाई थी। फूलों से हाथी के अलावा भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाई गई थी।

बता दे की इस मौके पर ईशा पति आनंद पीरामल और सास-ससुर के साथ पहुंचीं। ईशा ने सास के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। इस मौके पर ईशा ने कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी। शादी के बाद ईशा की यह दूसरी दिवाली है।


इस मौके पर सबकी निगाहें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी पर आकर टिकीं। आकाश और श्लोका एक दूसरे के साथ खुश नजर आए। श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं गले में डायमंड का नेकलेस उन पर जंच रहा था। जबकि आकाश नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। श्लोका की मां मोना मेहता के अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन भी पहुंचीं।
















फिल्मों सितारों की बात करें तो मशहूर अभिनेत्री सागरिका घाटके पति जहीर खान के साथ पहुंचीं। इस मौके पर सागरिका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं जहीर काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, हेजल कीच और क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शरीक हुए।
- Advertisement -