स्ट्रगल टाइम में एक कमरे के घर में रहते थे पंकज त्रिपाठी, पत्नी चलती थी घर का खर्च, आज रहते है आलीशान घर में!

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो काम की तलाश में अंधेरी घूमते थे, लेकिन छह साल तक उन्हें कुछ नहीं मिला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उन सालों में कुछ भी नहीं कमाया, और उनकी पत्नी ने खर्चों और बेसिक जरूरतों का ख्याल रखा था। बता दे की पंकज बिहार में गोपालगंज के एक छोटे से गांव है और आज मुंबई में उनके पास एक बहुत ही आलीशान बंगले में रहते है और आज हम आपको उनके घर की कुछ तस्वीरें दिखने वाले है।


उन्होंने साल 2019 में मुंबई के मड आयलैंड में घर खरीदा था। पंकज सोशल मीडिया पर अपने घर परिवार की कई तस्वीरें शेयर करते रहते है। पंकज किसी समय सिर्फ एक कमरे वाले घर में अपने परिवार के साथ रहते थे और आज वो मुंबई के पॉश एरिया में रहते है। पंकज और उनका परिवार काफी मुश्किलों में ज़िन्दगी जीते थे पर उनके उन्होंने कभी भी अपने सपनो के आगे अपनी मजबूरियों को आगे नहीं आने दिया।

बता दे की पंकज ने एनएसडी से एक्टिंग का कोर्स किया था पर मुंबई आने के बाद ना तो उनके पास कोई काम था और ना ही रहने की जगह। एक शख्स है जिसने पंकज के स्ट्रगल के दिनों में उनका साथ दिया था और वो थी उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी जो उस समय नौकरी किया करती थीं। उनकी पत्नी के पैसो से ही घर चलता था और पंकज खर्चे के लिए उनसे पैसे लिया करते थे।

बता दे की पंकज त्रिपाठी इस समय नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मिमी’ में कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख को आखिरी समय में बदल दिया गया था, और इसे ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद सोमवार शाम को ही रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज पाहवा, सई ताम्हणकर और सुप्रिया पाठक भी हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *